भाजपा समर्थित प्रत्याशी के समर्थन में उतरे भाजपा के पूर्व प्रदेश महामंत्री,किया शौर्य प्रताप सिंह जूदेव के पक्ष में प्रचार,किया समर्थन में वोट देने का अपील

भाजपा समर्थित प्रत्याशी के समर्थन में उतरे भाजपा के पूर्व प्रदेश महामंत्री,किया शौर्य प्रताप सिंह जूदेव के पक्ष में प्रचार,किया समर्थन में वोट देने का अपील

जशपुर : पंचायत चुनाव अंतर्गत क्षेत्र क्रमांक 06 से भाजपा समर्थित प्रत्याशी शौर्य प्रताप सिंह जूदेव के समर्थन में पूर्व प्रदेश महामंत्री कृष्ण कुमार राय मैदान में उतर गए है।उन्होंने सोमवार को दुलदुला डीडीसी क्षेत्र पहुंच उनके समर्थन में मतदान करने का अपील ग्रामीणों से किया।

ज्ञात हो कि जशपुर पैलेस से शौर्य प्रताप सिंह जूदेव इस वक्त डीडीसी क्षेत्र क्रमांक 06 में जिला पंचायत सदस्य के लिये अपना भाग्य आजमा रहे है।भाजपा ने इन्हें अधिकृत प्रत्याशी घोषित कर टिकट भी दिया है।शौर्य प्रताप सिंह जूदेव के पक्ष में चुनाव प्रचार करने मंगलवार को खुद भाजपा के पूर्व प्रदेश महामंत्री कृष्ण कुमार अपने दल बल के साथ दुलदुला के जामपानी,केन्दापानी,कस्तूरा और मुर्गी टोंगरी पहुंचे।यहां उन्होंने शौर्य प्रताप सिंह जूदेव के पक्ष में प्रचार प्रसार करते हुए मतदान करने का अपील किया।यहां श्री राय ने कहा कि जशपुर राजघराने से सबके चहते शौर्य प्रताप सिंह जूदेव इस समय यहां से प्रत्याशी है,पार्टी ने इन्हें टिकट देकर राजनीति और जनसेवा के क्षेत्र में आगे आने का मौका दिया है,शौर्य प्रताप सिंह जूदेव को जीताने हर कार्यकर्ता कमर कस जन जन तक अनिवार्य पहुंच शौर्य के पक्ष में मतदान करने का अपील करें।क्षेत्र के विकास और उत्थान हेतु जिला पंचायत सदस्य चुनाव में इन्हें जीता विकास की गति यहां तेज की जा सकेगी। श्री राय ने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि शौर्य प्रताप सिंह जूदेव के डीडीसी चुनाव में जीतने के बाद विकास का पहिया तेज गति से बढ़ेगा।
इस दौरान ओमप्रकाश साय, सत्येंद्र सिंह, संजय सोनी, चीटू गुप्ता, कनक चंडालिया, संजय सिन्हा, सुनील सोनी सहित भाजपा पदाधिकारी उपस्थित थे।