गोदरीपारा एकतनागर हनुमान मन्दिर मे अयोजित पंच कुण्डीय रुद महायज्ञ एव भागवत मे पहुचे कांग्रेस नेता विनय उपाध्याय,

गोदरीपारा एकतनागर हनुमान मन्दिर मे अयोजित पंच कुण्डीय रुद महायज्ञ एव भागवत मे पहुचे कांग्रेस नेता विनय उपाध्याय,

चिरमिरी । श्री हनुमान मन्दिर एकतनगर गोदरीपारा में चल रहे पंच कुण्डीय श्री रुद्र महायज्ञ, भागवत एवं श्रीमद् भागवत कथा, कन्या विवाह और शिव विवाहोत्सव में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता विनय उपाध्याय कथा सुनने पहुँचे। एकतनगर पूजा समिति द्वारा उनका साल और श्रीफल से सम्मान किया गया। साथ ही व्यास पीठ का आशीर्वाद लेकर उन्होंने चिरमिरी शहर की सुख-समृद्धि की कामना की।

      विनय उपाध्याय ने मंच से अपने उद्बोधन में कहा, "यह भव्य आयोजन चिरमिरी के इतिहास में दूसरी बार हो रहा है, जहाँ एक छत के नीचे भागवत, पंच कुण्डली रुद्र महायज्ञ एवं शिवरात्रि पर कन्या विवाह हो रहा है। यह कोई साधारण आयोजन नहीं है। भागवत का रस और शिव की महिमा सुनने और देखने का अवसर मिला है। मैं इस भव्य अनुष्ठान करने वाले सभी समिति के युवा सदस्यों को बधाई एवं धन्यवाद देता हूँ कि चिरमिरी में ऐसा धार्मिक अनुष्ठान हो रहा है।"

       कथा वाचक मिथिलेश महाराज द्वारा भागवत के अंतिम दिन श्रीकृष्ण के उद्धव गमन प्रसंग का वर्णन किया गया। इस प्रसंग में श्रीकृष्ण अपने प्रिय मित्र उद्धव को गोकुल भेजते हैं और उनसे गोकुल के लोगों को संदेश देते हैं। यह प्रसंग बहुत ही भावपूर्ण और रसपूर्ण हुआ, जिसमें श्रीकृष्ण की विरह और प्रेम की भावना को दर्शाया गया।

      इस आयोजन को सफल बनाने में समिति की ओर से गेंदलाल पटेल, विश्वनाथ कुशवाहा, राजकुमार, प्रफुल्ल नाहक, रवि पोलाई, शाहिल जायसवाल, पार्षद प्रताप चौहान, मुन्ना, विनय पाल, राजा जायसवाल , सोनू ठाकुर, सचिन प्रधान, पिंटू विश्वकर्मा,विष्णु, जय बाघमारे, सत्येंद्र का महत्वपूर्ण योगदान रहा ।