आज बंगाल के दौरे पर जाएंगे CM साय, BJP प्रत्याशियों की नांमाकन रैली में होंगे शामिल
CM विष्णु देव साय आज पश्चिम बंगाल के दौरे पर रहेंगे. जहां वे बीजेपी प्रत्याशियों की नांमाकन रैली में शामिल होंगे. सबसे पहले वे सुबह 11: 50 बजे झारग्राम में नांमाकन रैली में शामिल होंगे. इसके बाद नयाग्राम, गोपिबल्लावपुर, झारग्राम, बीनपुर के प्रत्याशियों की नांमाकन रैली में भी शिरकत करेंगे. कार्यक्रम के बाद सीएम साय होटल जाएंगे और विश्राम करेंगे. वहीं शाम 6.30 बजे रायपुर लौट आएंगे.
बंगाल के दौरे पर जाएंगे CM साय
सीएम साय नयाग्राम, गोपिबल्लावपुर, झारग्राम और बीनपुर सीटों के बीजेपी प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार करेंगे. बताया जा रहा है कि सीएम साय का यह दौरा पार्टी के चुनावी अभियान को मजबूती देने के लिहाज से अहम माना जा रहा है. उनके कार्यक्रम में स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक भी संभावित है.
- नयाग्राम (ST) सीट से अमिया किस्कू
- गोपिबल्लावपुर सीट से राजेश महतो
- झारग्राम सीट से लक्ष्मीकांत साहू
- बीनपुर (ST) सीट से डॉ. प्रणत टुडू
इन सभी क्षेत्रों में वे जनसमर्थन जुटाने और पार्टी के पक्ष में माहौल बनाने का प्रयास करेंगे.
खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स का समापन समारोह करेंगे शिरकत
वहीं छत्तीसगढ़ की मेजबानी में देश में पहली बार आयोजित खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स के समापन समारोह में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मुख्य अतिथि होंगे. रायपुर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आज शाम 5 बजे समापन समारोह का आयोजन किया गया है। इसमें अंतरराष्ट्रीय बॉक्सर मेरीकॉम और फुटबॉलर बाइचुंग भूटिया भी विशेष अतिथि के रूप में शामिल होंगे। बता दें कि राज्य के तीन शहरों रायपुर, अंबिकापुर और जगदलपुर में विगत 25 मार्च से खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स के अंतर्गत विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया था। इसमें देश के 30 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के करीब 2000 जनजातीय खिलाड़ियों एवं अधिकारियों ने हिस्सेदारी की।
Aaj ka din 












