LIVEभारत और दुनिया की हर बड़ी खबर
24 Jun 2026
ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में अल-नीनो का खतरा: खेती बचाने के लिए सरकार ने बनाई विशेष रणनीति, मंत्री राम विचार नेताम ने दी केंद्रीय कृषि मंत्री को जानकारीप्रशासनिक लापरवाही की भेंट चढ़ा विधवा का आशियाना: जर्जर पेड़ काटने की अनुमति के लिए एक माह भटकती रही महिला, आखिर घर पर गिरा पेड़,मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर/एमसीबी: राशन कार्ड धारकों के लिए जरूरी सूचना: 15 जुलाई तक अनिवार्य रूप से कराएं ई-केवाईसी, वरना बंद हो सकता है राशन,चिरमिरी: निगम के खिलाफ कांग्रेस का मोर्चा: वेतन भुगतान और बुनियादी सुविधाओं के लिए सौंपा ज्ञापन, मनेंद्रगढ़: संभावित एल नीनो प्रभावों को लेकर जिला प्रशासन सतर्क, विभागवार तैयारियों की होगी समीक्षा,

चिरमिरी: निगम के खिलाफ कांग्रेस का मोर्चा: वेतन भुगतान और बुनियादी सुविधाओं के लिए सौंपा ज्ञापन,

चिरमिरी: निगम के खिलाफ कांग्रेस का मोर्चा: वेतन भुगतान और बुनियादी सुविधाओं के लिए सौंपा ज्ञापन,
चिरमिरी: निगम के खिलाफ कांग्रेस का मोर्चा: वेतन भुगतान और बुनियादी सुविधाओं के लिए सौंपा ज्ञापन, । फोटो: आज का दिन न्यूज़
चिरमिरी (एमसीबी) मंगलवार को कांग्रेस पार्षद दल एवं कांग्रेसजनों ने चिरमिरी नगर पालिक निगम क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं एवं नगर निगम कर्मचारियों की लंबित मांगों को लेकर नगर निगम आयुक्त को ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन के माध्यम से कांग्रेस ने नगर निगम कर्मचारियों के विगत कई महीनों से लंबित वेतन का तत्काल भुगतान करने, बरसात के मौसम को देखते हुए नालियों की नियमित सफाई, जलभराव की समस्या के निराकरण, मच्छरों एवं संक्रामक बीमारियों की रोकथाम हेतु कीटनाशक एवं ब्लीचिंग पाउडर का नियमित छिड़काव कराने की मांग की ।

इसके साथ ही शहर में जर्जर पेड़ों की छंटाई एवं आवश्यक स्थानों पर पेड़ कटाई का कार्य प्राथमिकता से करने की बात कही, ताकि बरसात के दौरान किसी प्रकार की दुर्घटना न हो।

कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि नगर निगम के कर्मचारियों को समय पर वेतन नहीं मिलने से उनके परिवार आर्थिक संकट से गुजर रहे हैं। वहीं मानसून के आगमन के साथ नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाना निगम प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है। यदि समय रहते आवश्यक कदम नहीं उठाए गए तो आम जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।
कांग्रेसजनों ने आयुक्त से मांग की कि जनहित से जुड़े इन महत्वपूर्ण मुद्दों पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। साथ ही चेतावनी दी कि यदि समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं किया गया तो कांग्रेस पार्टी एवं जनप्रतिनिधियों को जनहित में आंदोलन करने के लिए बाध्य होना पड़ेगा।

इस अवसर पर ब्लाक कांग्रेस कमेटी चिरमिरी के अध्यक्ष शिवाश जैन, चिरमिरी नगर पालिक निगम की नेता प्रतिपक्ष गायत्री बिरहा, उप नेता प्रतिपक्ष मोहम्मद इकराम, पार्षद राहुल भाई पटेल, मो. शहाबुद्दीन, सनी चौहथा, मुमताज कुरैशी, सुभाष देवनाथ, अशरफ अली, शुभम सलूजा एवं अन्य कांग्रेस नेता उपस्थित रहे ।

यह खबर कैसी लगी?

शेयर करें

Admin
Admin

Admin

Admin
96 लेख

Admin ने अब तक 96 खबरें प्रकाशित की हैं। पूरी खबरें देखने के लिए प्रोफाइल खोलें।

पाठकों की टिप्पणियां 0