के. बी. पटेल ग्रुप ऑफ कॉलेज के चेयरमैन चंद्रकांत पटेल 29 नवम्बर को बड़ा बाजार के दुर्गा पंडाल में करेंगे जरूरतमंदों को कंबल का वितरण
पिछले तीन दशकों से अनवरत जारी है के. बी. पटेल ग्रुप ऑफ कॉलेज के समाजसेवा का यह अभियान
चिरमिरी । आगामी 29 नवम्बर शनिवार को बड़ा बाजार के दुर्गा पंडाल में के. बी. पटेल ग्रुप ऑफ कॉलेज के चेयरमैन अप्रवासी भारतीय चंद्रकांत पटेल समाज के कमजोर वर्ग के लोगों एवं जरूरतमंदों को कंबल का वितरण करेंगे ।
उपरोक्त जानकारी देते हुए के. बी. पटेल ग्रुप ऑफ कॉलेज के प्रशासनिक अधिकारी विश्वजीत बारिक ने बताया कि उनकी संस्था पिछले तीन दशक से समाजसेवा का यह कार्य लगातार कर रही है । और इस कार्य के लिए खास तौर से सात समंदर पार रहने वाले संस्था के चेयरमैन हर साल अपनी मातृभूमि चिरमिरी आते है ।
श्री बारिक ने चिरमिरी एवं आस पास के जागरूक नागरिकों से आग्रह किया है कि वे इस कार्यक्रम की जानकारी ज्यादा से ज्यादा जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाए, ताकि इसका लाभ अधिक से अधिक जरूरतमंद लोगों को मिल सके ।













