69 वीं राष्ट्रीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता में शासकीय स्कूल बड़ा बाजार के कक्षा 12 वीं के छात्र अंकित का क्रिकेट के लिए हुआ चयन

69 वीं राष्ट्रीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता में शासकीय स्कूल बड़ा बाजार के कक्षा 12 वीं के छात्र अंकित का क्रिकेट के लिए हुआ चयन

प्राचार्य बलविंदर सिंह ने पुष्पगुच्छ एवा ट्रैकशूट देकर किया रवाना

चिरमिरी । 69 वीं राष्ट्रीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता में क्रिकेट छत्तीसगढ़ प्रदेश दल में शासकीय बालक उच्च माध्यमिक विद्यालय बड़ा बाजार चिरमिरी के कक्षा 12 वीं कला में अध्यनरत छात्र अंकित आत्मज अमित कुमार ने क्रिकेट बालक 19 वर्ष ब्लाक स्तरीय प्रतियोगिता गोदरीपारा चिरमिरी 23 जुलाई 25 में सलामी बल्लेबाज के रूप में खेलते हुए जिला हेतु चयनित हुआ । जिला स्तरीय 25 जुलाई 25 को सेजेस मनेंद्रगढ़ में अच्छा प्रदर्शन करते हुए संभाग हेतु चयनित हुआ ।संभाग स्तरीय 29 जुलाई 25 को कॉलेज ग्राउंड अंबिकापुर में राज्य स्तर के लिए चयनित हुआ एवं 01 सितंबर 2025 से 04 सितंबर 25 तक गौरेला पेंड्रा मरवाही में राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में सलामी बल्लेबाज के रूप में सरगुजा संभाग में अच्छे बल्लेबाज के रूप में चयनित होने पर राष्ट्रीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता हेतु चयनित किया गया। 

     कार्यालय संभागीय संयुक्त संचालक शिक्षा सरगुजा संभाग अंबिकापुर छत्तीसगढ़ के आदेशानुसार 69 वीं राष्ट्रीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता क्रिकेट बालक 19 वर्ष रोहतक (हरियाणा) 05 दिसंबर 25 से 09 दिसंबर 25 तक आयोजित है जिसमें शामिल होने हेतु 30 नवंबर 25 से 02 दिसंबर 25 तक कोचिंग कैंप बिलासपुर में अभ्यास हेतु शामिल होना है जिसमें रवानगी हेतु शाला के प्राचार्य बलविंदर सिंह, व्यायाम अनुदेशक कमल सिंह नायक एवं समस्त स्टाफ के द्वारा पुष्प गुच्छ देते हुए अच्छा प्रदर्शन करने की शुभकामनाएं दी एवं प्राचार्य के द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर अच्छा प्रदर्शन करने हेतु प्रोत्साहित करते हुए शाला की ओर से ट्रैकसूट प्रदान किया गया एवं समस्त स्टाफ के द्वारा इनके द्वारा अच्छे प्रदर्शन एवं उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी।    

      इसके पूर्व इस संस्था में 2021-2022 मैं राज्य स्तरीय टेनिस क्रिकेट बॉल प्रतियोगिता कबीरधाम 21 नवंबर 2021 से 25 नवंबर 2021 में छात्र शहीद राजा आत्मज अजीज सौदागर एवं छात्र पूरब मलिक आत्मज दिलेश कुमार मलिक के राष्ट्रीय स्तर पर चयनित एवं 2022-23 में पुनः शहीद राजा एवं रियाज आलम आत्मज जलालुद्दीन का टेनिस क्रिकेट बॉल प्रतियोगिता राज्य स्तरीय कोरबा 27 सितंबर 2022 से 30 सितंबर 2022 में राष्ट्रीय स्तर पर चयनित एवं सन 2024 25 में राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता जांजगीर चांपा 01 सितंबर 24 से 04 सितंबर 24 में चेतन सोनकर आत्मज टेकचंद सोनकर इस विद्यालय का राज्य स्तर हेतु चयनित होकर संस्था का नाम रोशन कर चुके हैं ।