हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर श्री बजरंग सेना ने हल्दीबाड़ी में किया भव्य भोग भंडारे का आयोजन ,,,

हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर श्री बजरंग सेना ने हल्दीबाड़ी में किया भव्य भोग भंडारे का आयोजन ,,,

चिरमिरी । एमसीबी जिले के सबसे बड़े शहर और नगर पालिका निगम चिरमिरी के हृदय स्थल हल्दीबाड़ी यातायात चौक में श्री बजरंग सेना के द्वारा हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर भव्य भोग भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें श्री बजरंग सेना के सैकड़ो कार्यकर्ता कार्यक्रम को सफल बनाएं । साथ ही हजारों लोगों ने भोग प्रसाद ग्रहण कर श्री हनुमान जी का आशीर्वाद लिया।

      आपको बता दें कि श्री बजरंग सेना सनातन धर्म की रक्षा और हिंदू संस्कृति को आगे बढ़ने का काम करता है। जहां हिंदुत्व और सनातन कार्यों के साथ श्री बजरंग सेना सामाजिक डेटन का भी सतत निर्वहन करता है । ऐसे में श्री बजरंग सेना हनुमान जन्मोत्सव पर भोग भंडारे का आयोजन हल्दीबाड़ी में पूरा भक्ति मय माहौल बना रहा ।