Updates
  1. भाजपा ने कहा भठली विधानसभा में होगा गुंडाराज का अंत और राम राज्य की होगी स्थापना : बीजेडी की गुंडागर्दी पर फूटा कलमीवासियों का ग़ुस्सा,दिया मुंहतोड़ जवाब
  2. जिला पुलिस द्वारा संयुक्त कार्यवाही कर ग्राम काडरो गोहरघाटी जंगल में चल रहे जुआ के बड़े फड़ पर छापा मारकर 03 आरोपियों को किया गिरफ्तार : आरोपियों से कुल नगदी रकम 40,370 /- (चालीस हजार तीन सौ सत्तर रू.) रू., 02 नग मोबाईल, 02 मोटर सायकल, 52 ताश-पत्ती एवं प्लास्टिक तिरपाल जप्त
  3. पुलिस अधीक्षक जशपुर के निर्देशन में एसडीओपी पत्थलगांव एवं नगर पंचायत पत्थलगांव द्वारा यातायात व्यवस्था सुगम बनाने हेतु संयुक्त रूप से किया गया कार्यवाही किया गया : नियमों के उल्लंघन करते पाये जाने पर गुमाश्ता एक्ट के तहत् किया गया कार्यवाही
  4. प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने पांव पखारकर किया 50 परिवारों के 120 लोगो का घर वापसी,साथ ही हुआ आचार्य श्री सतानंद महाराज जी के सानिध्य में श्री वनवासी राम कथा का आयोजन
  5. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने उड़ीसा ओडिशा के संबलपुर में विशाल जनसभा को संबोधित करते हुवे कहा 25 वर्षों से जमी बीजेडी सरकार को उखाड़ फेंकना है,डबल इंजन सरकार के फायदे समझ चुकी है ओडिशा की जनता, बनाएगी भाजपा सरकार
slider
slider

100 साल के बुजूर्ग पहाड़ी कोरवा तेजन राम पहाड़िया और 95 वर्षीय महिला सुबासो ने किया मतदान* *102 वर्षीय मझियो ने भी अपने मत का किया प्रयोग

news-details

 

जशपुर :- जिले के तीनों विधान सभा में प्रातः 7 बजे से ही मतदान प्रारंभ हो गया है। सबेरे 100 साल के बुजुर्ग पहाड़ी कोरवा तेजन राम पहाड़िया एनएसएस छात्र-छात्रों के साथ मतदान केन्द्र भितघरा पहंचे और मतदान किया। ऐसी ही तस्वीर मतदान केन्द्र पण्डरीपानी से आई है। जिसमें 95 वर्षीय पहाड़ी कोरवा महिला सुबासो मतदान करने पहुंची। तस्वीर में राष्ट्रीय सेवा योजना की स्वयं सेवक छात्राएं उन्हें व्हील चेयर पर ले जाती हुई दिखाई पड़ रही है। बुजुर्ग महिलाओं में वोट को लेकर खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। वोट डालने के लिए 85 वर्षीय बसंती चौहान मतदान केन्द्र पण्डरीपानी पहुंची। मतदान केन्द्र भितघरा में 102 वर्ष की बुजुर्ग महिला मझियों नाग ने भी अपने मत का प्रयोग किया। 

 मतदान करने आए इन बुजुर्गो का कहना है कि यह उनका कर्तव्य नहीं बल्कि उनका  धर्म है। इसे हर हाल में पूरा करना चाहिए। जब तक वे जीवित है इसका पालन करते रहेगें। उनका कहना है कि एक वोट भी निर्णायक हो सकता है। इसलिए समाज के हित के लिए अपने मत का प्रयोग अवश्य करना चाहिए।

whatsapp group
Related news