Updates
  1. एकलव्य विद्यालय में प्रवेश हेतु राज्य के 28 जिलों में आयोजित प्रवेश परीक्षा में 81.83 प्रतिशत विद्यार्थी हुए शामिल : प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा के निर्देश पर सफलता पूर्वक परीक्षा सम्पन्न,परीक्षार्थियों का तिलक लगाकर किया स्वागत
  2. भाजपा ने कहा भठली विधानसभा में होगा गुंडाराज का अंत और राम राज्य की होगी स्थापना : बीजेडी की गुंडागर्दी पर फूटा कलमीवासियों का ग़ुस्सा,दिया मुंहतोड़ जवाब
  3. जिला पुलिस द्वारा संयुक्त कार्यवाही कर ग्राम काडरो गोहरघाटी जंगल में चल रहे जुआ के बड़े फड़ पर छापा मारकर 03 आरोपियों को किया गिरफ्तार : आरोपियों से कुल नगदी रकम 40,370 /- (चालीस हजार तीन सौ सत्तर रू.) रू., 02 नग मोबाईल, 02 मोटर सायकल, 52 ताश-पत्ती एवं प्लास्टिक तिरपाल जप्त
  4. पुलिस अधीक्षक जशपुर के निर्देशन में एसडीओपी पत्थलगांव एवं नगर पंचायत पत्थलगांव द्वारा यातायात व्यवस्था सुगम बनाने हेतु संयुक्त रूप से किया गया कार्यवाही किया गया : नियमों के उल्लंघन करते पाये जाने पर गुमाश्ता एक्ट के तहत् किया गया कार्यवाही
  5. प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने पांव पखारकर किया 50 परिवारों के 120 लोगो का घर वापसी,साथ ही हुआ आचार्य श्री सतानंद महाराज जी के सानिध्य में श्री वनवासी राम कथा का आयोजन
slider
slider

आरा में मतदान करने आए ग्रामीणों पर मधुमक्खी ने किया हमला,8 हुवे घायल,घायलों को उपचार हेतु जिला चिकित्सालय में किया गया भर्ती

news-details

जशपुर : आरा के हाई स्कूल में मतदान करने गए मतदाताओं पर मधुमक्खी ने हमला कर दिया,हमले में 8 लोग घायल हो गए हैं जिन्हें उपचार हेतु जिला चिकित्सालय भर्ती किया गया है,समाचार लिखे जाने तक अस्पताल में घायलों का उपचार जारी था।बताया जा रहा मधुमक्खी के हमले से घायल सभी 8 घायल में से 7 मतदान भी नहीं कर पाए हैं जबकि 1 घायल 1 वर्षीय बच्चा है।

ज्ञात हो कि लोकसभा चुनाव के दौरान अपने मतों का उपयोग करने आरा के हाई स्कूल बूथ में मतदान करने आए मतदाताओं पर मधुमक्खी ने हमला कर दिया है,घटना सुबह 8 बजे की बताई जा रही है।घायलों को बेहतर उपचार के लिए तत्काल संजीवनी 108 की मदद से जिला चिकित्सालय भर्ती कराया गया।जहां चिकित्सक आर एन केरकेट्टा के नेतृत्व में चिकित्सकों की टीम घायलों का उपचार में जुटी है।घटना में आरा निवासी रश्मि 36 वर्ष,मांगो बाई 60 वर्ष,मुनेश्वरी 22 वर्ष,अमित चौहान 20 वर्ष,जयचंद 45 वर्ष,कल्पना 1 साल की बच्ची,राजेंद्र 60 साल,ललिता 39 वर्ष गंभीर रूप से घायल हैं।घायलों के साथ आए परिजनों ने बताया कि हमले के बाद अफरा तफरी की स्थिति निर्मित होने और घायलों की स्थिति नाजुक होने के आसार पर वे लोग अपने मतों का उपयोग भी नही कर पाए हैं।

whatsapp group
Related news