Updates
  1. समर कैम्प में विद्यार्थी दिखा रहें हैं अपनी कलात्मक हुनर, स्कूल व खेल विभाग की सराहनीय पहल
  2. कोरिया एवम एमसीबी जिले में संचालित समस्त स्कूल बसों की चेकिंग होगी 17 मई को
  3. कोयले का पर्याप्त स्टॉक नही होने के बावजूद चिरमिरी कालरी द्वारा लिंकेज देने से उपभोक्ताओं को हो रही है भारी परेशानी
  4. नारायणपुर के कुदमुरा में नाबालिक ने फांसी लगा किया अपनी जीवनलीला समाप्त,प्रथम दृष्टया प्रेम प्रसंग की आशंका,मर्ग कायम कर जांच में जुटी पुलिस
  5. छत्तीसगढ़ में चखना सेंटर मामले में मचा बवाल : कांग्रेस ने निशाना साधते हुवे कहा आहाते आबंटन में सुनियोजित तरीके से हुआ घोटाला,कुछ लोगो को चिन्हाकित कर पूरे प्रदेश में किया गया आहाता आंबटित, एक ही ईमेल आईडी से दर्जनों आहते के टेंडर डाले गये और उसकी हुई स्वीकृत
slider
slider

छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन ने राधिका खेड़ा मामले में कांग्रेस को घेरते हुवे कहा,अपनी ही पार्टी के भीतर हो रहे महिलाओं उत्पीड़न पर प्रियंका का व्यवहार न्यायोचित नहीं,महिला उत्पीड़न के मामले में क्यों मौन रहती है प्रियंका

news-details

रायपुर : छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन ने राधिका खेड़ा मामले में कांग्रेस को घेरते हुवे कहा कि अपनी ही पार्टी के भीतर हो रहे महिलाओं उत्पीड़न पर प्रियंका का व्यवहार न्यायोचित नहीं है,महिला उत्पीड़न के मामले में प्रियंका गांधी क्यों मौन है।

ज्ञात हो कि कांग्रेस की नेशनल मीडिया कॉर्डिनेटर राधिका खेड़ा रायपुर कांग्रेस मुख्यालय में अपमान पर फूट-फूटकर रो रही हैं।इस घटना पर मीडिया को प्रतिक्रिया देते हुवे छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन ने कहा कि सोशल मीडिया में वीडियो वायरल होने के बाद कांग्रेस के महिला विरोधी चरित्र पर लोग सवाल उठा रहे हैं। लेकिन हमेशा की तरह कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने चुप्पी साध रखी है। भूपेश के कुशासन के दौरान महिलाओं के साथ अत्याचार पर भी प्रियंका गांधी मौन रहीं थी। अब अपनी ही पार्टी में एक महिला के साथ बदसलूकी पर उनकी चुप्पी बता रही है कि महिलाओं का शोषण और अपमान कांग्रेस की परंपरा है। भाजपा प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन ने सवाल करते हुए कहा की प्रियंका गांधी महिला उत्पीड़न के मामले में क्यों मौन रहती है, जब उनके पार्टी के भीतर में ही इस तरह की घटनायें लगातार बढ़ रही हैं। 

whatsapp group
Related news