जशपुर : भाजपा के प्रदेश मंत्री प्रबल प्रताप सिंह जुदेव ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुवे कहा कि राहुल गाँधी नें भारत के राजाओं महाराजाओं को अपमानित किया हैं.जिसका करारा जवाब दिया जायेगा।श्री जुदेव ने अपने बयान में आगे कहा कि लोकतंत्र और राजतंत्र तो मानव समाज द्वारा स्थापित एक सर्वमान्य व्यवस्था है हम आज भी राम राज्य की स्थापना को आतुर रहते हैं,जो राजतंत्र का ही हिस्सा है।
श्री जुदेव ने आगे कहा कि राहुल गांधी के खानदान ने जो लूटतंत्र की स्थापना की उसकी चर्चा क्यों नहीं राहुल गांधी कभी करते हैं। देश में राजाओं नें धर्म की रक्षा की हैं पर नवाबों और सुल्तानों ने हमारे मंदिरों को तोड़ा और तीर्थों को लूटकर उन्हें तबाह किया,कांग्रेस को औरंगजेब के अत्याचार याद नहीं आते, जिसने हमारे सैकड़ों मंदिरों को तोड़ा और अपवित्र किया।कांग्रेस औरंगजेब की गुणगान करने वाली पार्टियों के साथ खुशी से गठबंधन करती है। ये भूल गए, जिन्होंने हमारे तीर्थों को तहस-नहस किया, लूटपाट किया, गौ हत्याएं की।लेकिन कांग्रेस के शहजादे ने अपने वोट बैंक को खुश करने के लिए उन्हें क्लीनचिट दे दी है।