slider
slider

तेज रफ्तार बाइक के अनियंत्रित होने से गौरव पथ में हुआ बड़ा सड़क हादसा,दो गंभीर रूप से घायल,घायलों को जिला चिकित्सालय जशपुर किया गया भर्ती

news-details

जशपुर : तेज रफ्तार बाइक के अनियंत्रित हो जाने से हुवे सड़क हादसे में दो युवकों के गंभीर रूप से घायल होने का मामला प्रकाश में आया है,घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भर्ती किया गया है।समाचार लिखे जाने तक दोनो घायलों को स्थिति नाजुक बनी हुई है।

ज्ञात हो कि मंगलवार की सुबह नगर के गौरव पथ स्थित कल्याण आश्रम चिकित्सालय के सामने एक तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित हो सड़क में लगे बेरिकेट्स से जा टकराई,जिससे बाइक का हैंडल उखड़ कर फेंका गया,वहीं बाइक की रफ्तार इतनी ज्यादा तेज थी कि बेरिकेट्स से टकराने के बाद बाइक चालक काफी दूर हवा में उड़ जा गिरा जिससे उसे गंभीर चोटें आई हैं,वहीं बाइक में सवार दूसरा व्यक्ति भी घटना में गंभीर रूप से घायल हुआ है।घटना स्थल के पास मौजूद लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी जिसकी मदद से दोनो घायलों को उपचार हेतु जिला चिकित्सालय भर्ती किया गया है।जिला चिकित्सालय में दोनो घायलों का उपचार शुरू किया गया है।बताया जा रहा बाइक चालक की स्थिति अत्यंत ही नाजुक बनी हुई है।

whatsapp group
Related news