LIVEभारत और दुनिया की हर बड़ी खबर
26 Jun 2026
ब्रेकिंग

निजी विश्वविद्यालय में एडमिशन लेने से पहले ये पांच बातें न चेक की तो भविष्य बर्बाद छत्तीसगढ़ आयोग का छात्रों को सख्त अलर्ट 

निजी विश्वविद्यालय में एडमिशन लेने से पहले ये पांच बातें न चेक की तो भविष्य बर्बाद छत्तीसगढ़ आयोग का छात्रों को सख्त अलर्ट 
निजी विश्वविद्यालय में एडमिशन लेने से पहले ये पांच बातें न चेक की तो भविष्य बर्बाद छत्तीसगढ़ आयोग का छात्रों को सख्त अलर्ट । फोटो: आज का दिन न्यूज़

रायपुर 25 जून 2026 छत्तीसगढ़ के निजी विश्वविद्यालयों में दाखिला लेने वाले छात्र छात्राओं और अभिभावकों के लिए महत्वपूर्ण खबर है। प्रवेश के नाम पर फर्जीवाड़े और धोखाधड़ी से बचाने के लिए छत्तीसगढ़ निजी विश्वविद्यालय विनियामक आयोग ने पांच जरूरी गाइडलाइंस जारी कर दी हैं।

आयोग के सचिव श्री अशोक अग्रवाल द्वारा जारी परिपत्र में साफ कहा गया है कि बिना इन बातों की जांच किए किसी भी निजी विश्वविद्यालय में एडमिशन न लें वरना डिग्री अमान्य हो सकती है और पूरा साल बर्बाद हो सकता है।

पांच जरूरी बातें जो प्रवेश से पहले जांच लें

1. अधिनियम के तहत अधिसूचना की जांच  

यूनिवर्सिटी राज्य शासन द्वारा छत्तीसगढ़ निजी विश्वविद्यालय स्थापना एवं संचालन अधिनियम 2005 के तहत सही तरीके से अधिसूचित होनी चाहिए।

2. राजपत्र में प्रकाशन अनिवार्य  

विश्वविद्यालय के परिनियम और अध्यादेश छत्तीसगढ़ शासन के राजपत्र में प्रकाशित होने चाहिए। बिना राजपत्र प्रकाशन के कोई भी प्रवेश अवैध माना जाएगा।

3. संबद्धता पर पूरी रोक  

छत्तीसगढ़ के सभी निजी विश्वविद्यालय एकात्मक हैं। ये अपने कैंपस के बाहर किसी भी कॉलेज या संस्थान को संबद्धता नहीं दे सकते। सिर्फ अपने मुख्य परिसर में ही पढ़ाई चला सकते हैं।

4. यूजीसी से कोर्स की मंजूरी  

जिस कोर्स या डिग्री में एडमिशन ले रहे हैं वह यूजीसी द्वारा स्वीकृत होना चाहिए। साथ ही राजपत्र में प्रकाशित अध्यादेश में उस कोर्स का स्पष्ट उल्लेख होना जरूरी है।

5. पीएचडी के लिए कड़े नियम  

पीएचडी के लिए यूजीसी विनियम 2022 लागू हैं। विश्वविद्यालय में संबंधित विषय का नियमित शोध निर्देशक होना अनिवार्य है। बाहर के प्रोफेसरों से शोध करवाना यूजीसी नियमों का उल्लंघन है।

आयोग की अपील  

आयोग के सचिव श्री अशोक अग्रवाल ने छात्रों और अभिभावकों से अपील की है कि किसी भी भ्रामक विज्ञापन या एजेंट के चक्कर में न पड़ें। आधिकारिक वेबसाइट www.purc.cgstate.gov.in पर जाकर या आयोग कार्यालय से सीधे पुष्टि करके ही एडमिशन लें।

छात्रों के भविष्य की सुरक्षा के लिए जारी ये गाइडलाइन निजी विश्वविद्यालयों में पारदर्शिता लाने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है। सावधानी ही सबसे बड़ी सुरक्षा है। अपने आस पास के छात्रों तक ये महत्वपूर्ण जानकारी जरूर शेयर करें।

यह खबर कैसी लगी?

शेयर करें

Admin
Admin

Admin

Admin
110 लेख

Admin ने अब तक 110 खबरें प्रकाशित की हैं। पूरी खबरें देखने के लिए प्रोफाइल खोलें।

पाठकों की टिप्पणियां 0