LIVEभारत और दुनिया की हर बड़ी खबर
27 Jun 2026
ब्रेकिंग

एकलव्य विद्यालय प्रवेश 2026: काउंसलिंग की तिथियाँ घोषित, 30 जून से 6 जुलाई तक चलेगी प्रक्रिया

एकलव्य विद्यालय प्रवेश 2026: काउंसलिंग की तिथियाँ घोषित, 30 जून से 6 जुलाई तक चलेगी प्रक्रिया
एकलव्य विद्यालय प्रवेश 2026: काउंसलिंग की तिथियाँ घोषित, 30 जून से 6 जुलाई तक चलेगी प्रक्रिया। फोटो: आज का दिन न्यूज़

एमसीबी: एकलव्य विद्यालयों में कक्षा 6वीं प्रवेश हेतु काउंसलिंग शेड्यूल जारी, 30 जून से शुरू होगी प्रक्रिया

मनेंद्रगढ़। जिले में संचालित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 6वीं में प्रवेश हेतु ऑनलाइन काउंसलिंग की तिथियां घोषित कर दी गई हैं। भारत सरकार के जनजातीय कार्य मंत्रालय (NESTS) और छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय आदिम जाति कल्याण विभाग के निर्देशानुसार, यह प्रवेश प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराई जाएगी।

काउंसलिंग का कार्यक्रम (स्थान: पीएम श्री एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय, पोड़ीडीह)

कार्यक्रम का स्तर | तिथि (2026) 

विकासखंड स्तरीय काउंसलिंग 30 जून एवं 1 जुलाई 

जिला स्तरीय काउंसलिंग 2 जुलाई |

राज्य स्तरीय काउंसलिंग 3 जुलाई 

विशेष आरक्षित वर्ग (PVTG आदि) 4 जुलाई 

रिजर्व डे (आरक्षित दिवस) 6 जुलाई 

महत्वपूर्ण जानकारी:

समय:सभी दिन काउंसलिंग प्रातः 10:00 बजे से सायं 4:00 बजे तक होगी।

 पोर्टल: अभ्यर्थी विस्तृत जानकारी और ऑनलाइन प्रक्रिया के लिए eklavya.cg.nic.in पर विजिट करें।

 विशेष निर्देश: जो अभ्यर्थी निर्धारित तिथियों पर शामिल नहीं हो पाएंगे, वे 6 जुलाई (रिजर्व डे) को काउंसलिंग में भाग ले सकते हैं।

 दस्तावेज: अभिभावकों से अपील की गई है कि वे अपने बच्चों के सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ समय पर उपस्थित हों।

अधिक जानकारी के लिए जिला प्रशासन की आधिकारिक वेबसाइट manendragarh-chirmiri-bharatpur.cg.gov.inmanendragarh-chirmiri-bharatpur.cg.gov.in या जिला आदिवासी विकास कार्यालय से संपर्क किया जा सकता है।

यह खबर कैसी लगी?

शेयर करें

Admin
Admin

Admin

Admin
115 लेख

Admin ने अब तक 115 खबरें प्रकाशित की हैं। पूरी खबरें देखने के लिए प्रोफाइल खोलें।

पाठकों की टिप्पणियां 0