भाजपा एमसीबी जिले के 9 मंडलों में से 8 मंडलों के नए अध्यक्ष घोषित

भाजपा एमसीबी जिले के 9 मंडलों में से 8 मंडलों के नए अध्यक्ष घोषित

मनेंद्रगढ़ मंडल में पहली बार महिला नेत्री सुश्री बबीता सिंह को मिली जिम्मेदारी,

वहीं पुरुषोत्तम सोनकर बनाए गए चिरमिरी के मंडल अध्यक्ष

मनेंद्रगढ़ । बीते शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी मनेन्द्रगढ़ -चिरमिरी -भरतपुर जिला की संगठनात्मक मंडल स्तरीय चुनाव समस्त मंडलो मे सम्पन्न हुआ जिसमे एमसीबी जिला के 09 मंडलो मे से 08 मंडलो का मंडल संगठन सहयोगियों के द्वारा दिये गये मंडलो मे अपना दायित्वों का निर्वहन् कर मंडलो मे बूथ अध्यक्षों, बूथ के प्रमुख कार्यकर्ताओ एवं पार्टी के वरिष्ठजनों से रायसुमारी कर मंडल अध्यक्षो की सूची सर्व सम्मति से घोषित की गई । 
     इस संदर्भ में भाजपा के एमसीबी जिलाध्यक्ष अनिल केशरवानी ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा देश मे चलाये जा रहे संगठन पर्व के अंतर्गत मंडलो का निर्वाचन किया गया, जिसमे आयु सीमा 35 वर्ष से 45 वर्ष संगठन द्वारा निर्धारित किया गया था । जिसके अंतर्गत समस्त मंडलो मे इसी मापदंड के आधार पर संगठन द्वारा दिये गये संगठन पर्व सहयोगियो द्वारा निर्वाचन कराया गया । वही एमसीबी जिला मे समस्त मंडलो की घोषणा की गई, जिसमे एमसीबी जिला के हसदेव मंडल मे पहली बार महिला सुश्री बबिता सिंह को नवीन दायित्व देकर मंडल अध्यक्ष बनाया गया है । तथा
 एक मंडल केलहारी मे किन्ही कारणों से घोषणा नही हो सकी जिसे जल्द ही संगठन द्वारा घोषित कर दिया जायेगा। जिन मंडल अध्यक्षो की घोषणा की गई, वह निम्नानुसार है-

1- हसदेव मंडल- सुश्री बबीता सिंह
2- नागपुर मंडल- मुनीम सिंह 
3- कुंवारपुर मंडल- प्रदीप सिंह 
4- कोटाडोल मंडल- मनोज गुप्ता 
5- जनकपुर मंडल- नरेश यादव 
6- मनेंद्रगढ़ मंडल- रोहित वर्मा 
7- चिरमिरी मंडल- पुरुषोत्तम सोनकर
8- खड़गवां मंडल- धर्मपाल सिंह 

   नवीन दायित्व प्राप्त सभी मंडल अध्यक्षो को एमसीबी संगठन द्वारा बधाई दी गई। 
        उक्ताशय की जानकारी भाजपा एमसीबी जिले के मीडिया प्रभारी संजय गुप्ता ने दी  ।