कृषि विज्ञान केंद्र सुकमा मे आत्मसमर्पित नक्सलियों के पुनर्वास हेतु कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ

कृषि विज्ञान केंद्र सुकमा मे आत्मसमर्पित नक्सलियों के पुनर्वास हेतु कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ

कृषि विज्ञान केंद्र, सुकमा के सभागार में आत्मसमर्पित नक्सलियों के आजीविका विकास हेतु संचालित पुनर्वास केंद्र के अंतर्गत माओवाद से प्रभावित हितग्राही कृषकों के लिए जिला सुकमा के कलेक्टर श्री अमित कुमार के दिशा निर्देश एवं  मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री मुकुंद ठाकुर के मार्गदर्शन मे  कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

यह प्रशिक्षण कार्यक्रम 04 फरवरी 2026 से 27 फरवरी 2026 के बीच कुल 12 कार्य दिवस मे क़ृषि विज्ञान केंद्र एवं क़ृषि विभाग के सयुंक्त तत्वाधान मे क़ृषि विज्ञान केंद्र मे आयोजित किया जाएगा, जिसमें थ्योरी ज्ञान के साथ साथ मक्का, मूंग, सब्जियाँ की बुबाई कार्य के साथ साथ कृषि यन्त्रों का समुचित उपयोग, कीड़े बीमारी का उचित नियंत्रण, प्राकृतिक खेती, मशरुम उत्पादन एवं मछलीपालन पर विस्तार से प्रायोगिक प्रशिक्षण भी दिए जायेंगे साथ ही जिले के प्रगतिशील किसानों के खेतों मे भ्रमण कराया जायेगा, इसी तारताम्य में आज कार्यक्रम के प्रथम दिवस पर प्रतिभागियों से औपचारिक परिचय उपरांतकृषि विज्ञान केंद्र की गतिविधियों, कार्यप्रणाली एवं भूमिका के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की गई साथ कृषि विभाग के वरिष्ठ क़ृषि विस्तार अधिकारी श्री सुरेश कुमार बेक द्वारा विभाग की योजनाओं की जानकारी दी गईं।

इस अवसर पर कृषकों को कृषि आधारित आजीविका के विभिन्न अवसरों, आधुनिक एवं वैज्ञानिक खेती की तकनीकों, स्वरोजगार तथा आत्मनिर्भरता से जुड़ी सरकारी योजनाओं की भी जानकारी दी गई। साथ ही, उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़कर स्थायी आजीविका उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया गया। क़ृषि विज्ञान केंद्र से वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख एच. एस. तोमर, क़ृषि वैज्ञानिक श्री राजेंद्र प्रसाद कश्यप, डॉ. योगेश कुमार सिदार और डॉ. संजय सिंह राठौर उपस्थित थे।