पानी की समस्या से परेशान श्रमिकों ने कुरासिया खदान में कोयला उत्पादन को किया ठप्प,
पांचों श्रम संगठनो ने दिया आंदोलन को समर्थन, कोयला प्रबंधन के फुले हाथ पांव ,
काफी मान मनौवल के बाद दुबारा शुरू हुआ कोयला उत्पादन
चिरमिरी । बीते दिवस पानी सप्लाई को लेकर क्षेत्रीय श्रम संगठनों के द्वारा एकजुटता के साथ सामूहिक रूप से कुरासिया कॉलरी कोयला खदान में प्रथम पाली में उत्पादन कार्य करने से रोक दिया गया । श्रम संगठनों के अनुसार कुरासिया यूनिट के अंतर्गत आने वाले गोदरीपारा सहित समूचे कुरासिया उपक्षेत्र समूह में पानी की सप्लाई अव्यवस्थित और बाधित हो रही है, जिसको लेकर कर्मचारी परिवार काफी परेशान है। ऐसी स्थिति में श्रमिकों से कार्य लिया जाना कठिन होगा । जिस कारण से खदान को बंद करने को मजबूर होना पड़ा ।
कुरासिया के खदान के मोहाड़े के सामने श्रम संगठन एवं समस्त कॉलरी वर्करों द्वारा कार्य रोकने के तहत खदान में कोयला उत्पादन कार्य को ठप कर दिया।
कोयला उत्पादन बंद होने की सूचना मिलने पर उपक्षेत्रीय प्रबंधक श्री चौहान द्वारा कोयला खदान पहुंचकर श्रम संगठन के पदाधिकारी से बातचीत करने व समझाइए की कोशिश की गई । लेकिन श्रम संगठन पदाधिकारी काफी आक्रोशित थे । उनके द्वारा लगातार कोयला प्रबंधन द्वारा श्रमिकों के हित की अनदेखी करने का आरोप लगाते हुए समूचे कुरासिया क्षेत्र में पानी की सप्लाई में हो रहे लापरवाही को लेकर अपना विरोध दर्ज कराया और धरने पर बैठ गए ।
उक्त संबंध में उप क्षेत्रीय प्रबंधक श्री चौहान द्वारा बताया गया कि चूंकि पानी सप्लाई के लिए मुख्य पाइपलाइन पर बड़ी संख्या में अवैध रूप से काफी कनेक्शन कर लिया गया है, जिसके चलते पानी का प्रेशर फिल्टर प्लांट तक नहीं पहुंच पा रहा है। उसके लिए एक विकल्प व्यवस्था की गई है जिस पर काम चल रहा है और शीघ्र ही इसका हल निकल जाएगा ।
किंतु क्षेत्रीय प्रबंधक के आश्वासन देने के बावजूद भी श्रम संगठन के पदाधिकारी अड़े रहे कि आप पानी तो देते हैं, लेकिन पानी पहुंचता नहीं है । आपको उप क्षेत्रीय प्रबंधक के रूप में कार्य करते हुए साढ़े 3 साल गुजर गए। हर बैठक में के आपके द्वारा जल समस्या समाधान का केवल आश्वासन मात्र मिलता है, किंतु समस्या का निदान आज तक नहीं हुआ । आपके पानी सप्लाई रजिस्टर में हर 3 दिवस पर पानी सप्लाई दर्ज किया जाता है, किंतु दस दस दिनों तक पानी कॉलरी कर्मचारी तक नहीं पहुंचता जो काफी शर्मनाक है । जब तक आपके द्वारा नियमित और सुचारू पानी सप्लाई की व्यवस्था नहीं होती, तब तक हम खदान को चालू नहीं होने देंगे ।
काफी मान मनौवल के उपरांत पांचों श्रम संगठन पदाधिकारी को वाटर स्टोरेज और फिल्टर प्वाइंट भ्रमण कराकर वस्तु स्थिति से अवगत कराया गया और तीन पंप स्टार्ट कराया गया ।
बीकेकेएमएस क्षेत्रीय पदाधिकारी कमलेश सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि आईआर मीटिंग्स में लिए गए निर्णयों के क्रियान्वयन के लिए कोयला प्रबंधन द्वारा नियमित पानी सप्लाई की बात कही गई। साथ ही गर्मी में पानी आपदा से निपटने के लिए कुरासिया उपक्षेत्र में नियमित रूप से 5 नग पानी टैंकर द्वारा भी पीड़ित क्षेत्रों को पानी सप्लाई देने का लिखित समझौता हुआ । समझौता उपरांत समस्त पांचों श्रम संगठनों द्वारा बाधित कोयला खदान को पुनः आरम्भ करने को मंजूरी दी ।
Aaj ka din