सूरजपुर एसएसपी प्रशांत ठाकुर ने उत्कृष्ट पुलिसिंग का प्रदर्शन करने वाले चंदौरा थाना प्रभारी को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित...

सूरजपुर एसएसपी प्रशांत ठाकुर ने उत्कृष्ट पुलिसिंग का प्रदर्शन करने वाले चंदौरा थाना प्रभारी को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित...

सूरजपुर । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार ठाकुर सूरजपुर ने कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने व प्रकरणों का जल्द निपटान करने सहित उत्कृष्ट पुलिसिंग का प्रदर्शन करने वाले चंदौरा थाना प्रभारी मनोज कुमार सिंह को प्रशस्ति पत्र भेंटकर सम्मानित किया है।

     बता दें कि थाना प्रभारी मनोज सिंह आपराधिक प्रकरणों का जल्द निपटान करने के साथ यातायात नियमों के प्रति भी लोगों को जागरूक करने अपने थाना क्षेत्र के स्कूलों और ग्रामीण क्षेत्रों में क‌ई बार शिविरों का आयोजन कर चुके हैं। 

      उन्होंने शिविरों के माध्यम से क्षेत्र के लोगों को साइबर ठगी के प्रति भी जागरूक करने का उल्लेखनीय कार्य किया है। इसके अलावा वे समय समय पर थाने के सामने से गुजरने वाले वाहन चालकों को भी यातायात नियमों के प्रत्येक बिंदु की विस्तृत जानकारी देकर सुरक्षित तरीके से वाहन चलाने की समझाइश देते रहते हैं। उन्होंने नियम विरुद्ध तरीके से चलने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध कार्रवाई करने सहित प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करने के मामले में भी जिले भर में दूसरा स्थान प्राप्त किया है।    

     उनके द्वारा यातायात नियमों की अनदेखी वाले क‌ई प्रकरण सीधे न्यायालय में भी प्रस्तुत किए जा चुके हैं जिनमें न्यायालय ने भारी- भरकम जुर्माना अधिरोपित किया है। इस तरह की कार्रवाई से वाहन चालकों में यातायात नियमों का पालन करने के प्रति एक कड़ा संदेश गया है। इस सम्मान के लिए थाना प्रभारी मनोज सिंह ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक का आभार प्रकट किया है।