Updates
  1. रामनवमी पर्व: धूमधाम से निकला रामनवमी का जुलूस जय श्रीराम के उद्घोष से राममय माहौल
  2. उप निदेशक एलिफेंट सरगुजा के निर्देश पर नारायणपुर गेम रेंजर बुधेश्वर साय पहुंचे घटना स्थल पर : जानवर का लोकेशन पता करने ट्रैक कैमरा लगाने उप निदेशक ने दिया निर्देश,वहीं जशपुर डीएफओ ने कहा मवेशी की मौत प्रथम दृष्टया किसी खतरनाक जानवर के हमले से
  3. बगीचा नगरीय क्षेत्र में एक्सपर्ट टीम द्वारा मधुमक्खी छत्ता निकालने का कार्य प्रारंभ,,,आमजनों से सतर्क रहने की गई अपील*
  4. बादलखोल अभ्यारण्य में मवेशी का क्षत विक्षिप्त शव मिलने से क्षेत्र में फैली सनसनी,ग्रामीणों को आशंका तेंदुआ जैसे खतरनाक जानवर ने किया होगा मवेशी पर हमला, उप निदेशक एलिफेंट रिजर्व श्रीनिवास तनेटी ने कहा मौके पर वन अमला को जाने का दिया गया निर्देश
  5. अनोज गुप्ता हुवे कांग्रेस में शामिल,पूर्व उप मुख्यमंत्री टी एस सिंह देव ने कराया कांग्रेस प्रवेश,कांग्रेस में घर वापसी कर अनोज ने कहा कांग्रेस पार्टी की विचारधारा से प्रभावित हो किया कांग्रेस प्रवेश
slider
slider

बिलासपुर: कल रात में हुक्का बार में पुलिस ने की कार्यवाही..  हुक्का बार में तारबाहर पुलिस का छापा,छल्ले उड़ाते मिले लड़के-लड़कियां

news-details

बिलासपुर से मनीष पॉल की रिपोर्ट

  • बिलासपुर/ शौकीन मिजाजी लड़के-लड़कियों में इन दिनों विलाषितापूर्ण जीवन जीने का ऐसा खुमारी छाया हुआ है कि बेझिझक बड़े-बड़े होटलों, क्लबों सहित ऐसी कई जगहों पर नजर आ रहे हैं, जहां उन्हें अय्याशी करने के साधन उपलब्ध हो रहे हैं। होटल व रेस्टोरेंट संचालक भी इन युवाओं के लुभाने के लिए हर वैध और अवैध वस्तुओं को इन्हें परोसने में पूरी दिलचस्पी ले रहा हैं। पुलिस को अचानक गोपनीय खबर मिली जिसमे कोयला बार में अंधेरा छाते ही लड़़के-लड़कियों का हुजूम इकट्ठा होने की जानकारी मिली। हुक्केबाज हुक्का से धुए उड़ाते देखे जाते हैं। इन लड़के-लड़कियों में अनेक अभी बालिग भी नही हैं। अचानक भयानक पुलिस के छापे से हुक्का बार में हड़कंप मच गया, पुलिस ने यह छापा लड़के-लड़कियों द्वारा तंबाकू का हुक्का पीने की शिकायत के बाद दबिश दी थी।
    पूरे मामले में तारबाहर पुलिस का कहना है कि बार संचालक नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ा रहे हैं। इसी के तहत सूचना से छापेमारी की गई थी जहां इस तरह की गतिविधियां संचालित हो रही हैं। छापे में पुलिस को वहां पर लड़के-लड़कियां हुक्का पीते हुए मिले। साथ ही वहां से मादक पदार्थ भी बरामद किया गया जो हुक्के में डाला जाता है।
  • बता दें टेलीफोन एक्सचेंज रोड स्थित कोयला नाम से बार का संचालन किया जा रहा था। जब पुलिस मौके पर पहुंची तो यहां पर एक दर्जन से अधिक लड़के-लड़कियां हुक्का पी रहे थे। संचालक रविन्द्र देवांगन पर कोकपा एक्ट के तहत कार्रवाई की गई ।पुलिस का छापा पड़ते ही हुक्का बार में हड़कंप मच गया। स्टूडेंट्स वहां से भागने लगे। पुलिस ने सभी को रोक लिया। उनके नाम-पते दर्ज किये। यहां तलाशी में पुलिस को कई हुक्के, फ्लेवर की बोतलें और टोबेको लिखे पैकेट बरामद हुए है।
  • मुखबिर से मिली सूचना
  •  
  • पुलिस के मुताबिक पिछले कुछ दिनों से लगातार बार में युवक-युवतियों की संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिल रही थी। लड़के-लड़कियां यहां छिपकर हुक्का पीने आते थे। जिसके बाद आज दबिश दे कर छापेमारी की गई।

whatsapp group
Related news