Updates
  1. ईब नदी व्यपवर्तन योजना से लाभान्वित हो रहे किसान,8 ग्राम के लोगों को हो रहा सब्जी और धान की खेती करने में फायदा,जल संसाधन विभाग का दावा गर्मी में भी ईब नदी व्यपवर्तन योजना से 365.80 हेक्टेयर में हो रहा फसल का उत्पादन
  2. सुरजपुर भुरानीडांड से जशपुर दुलदुला लौट रही बाराती स्कार्पियो साहीडांड के पास महुआ पेड़ जा टकराई,,,सभी घायल
  3. रतलाम/आपराधिक तत्वों के विरुद्ध कलेक्टर बाथम की बड़ी कार्रवाई,एक साथ 33 आरोपी जिला बदर
  4. अष्टप्रहरी अखंडकीर्तन महायज्ञ गरियादोहर में शामिल हुई विधायक गोमती साय,,,,, राम का नाम ही सुख शांति प्रदान करता है - गोमती साय
  5. जिला भाजपा कार्यालय में आयोजित हुआ भाजपा का महत्वपूर्ण प्रेसवार्ता : पूर्व प्रदेश महामंत्री कृष्ण कुमार राय सहित जशपुर विधायक ने लोकसभा चुनाव के लिए जारी भाजपा के संकल्प पत्र पर प्रकाश डालते हुवे मोदी की गारंटी पूरा करने का बात कहा
slider
slider

प्रत्येक बूथ में भाजयुमो बनाएगी पचास युवा सदस्य

news-details

भाजयुमो कार्यकर्ताओं के ऊर्जा से बढ़ेगी भाजपा की सदस्यता - रोशनलाल

सदस्यता अभियान को लेकर युवा मोर्चा की बैठक संपन्न

प्रशांत कुमार

रायगढ़। जनता युवा मोर्चा जिला रायगढ़ की बैठक सदस्यता अभियान को लेकर रखी गई थी जिसमें मुख्य रुप से भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता पूर्व विधायक रोशनलाल अग्रवाल, जिला भाजपा अध्यक्ष जवाहर नायक ,जिला भाजपा महामंत्री गुरविंदर सिंह घई,भाजपा वरिष्ठ नेता गुरुपाल भल्ला,युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष विकास केडिया ,नगर पालिक निगम नेता प्रतिपक्ष पंकज कंजरवाल,सुभाष पांडे, नगर भाजपा मंडल अध्यक्ष रमेश छपरिया, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष मंजू लता नायक मुख्य रूप से उपस्थित हुए।

आज की बैठक मुख्य रूप से भाजपा द्वारा चलाए जा रहे सदस्यता अभियान में तेजी लाने के लिए भारतीय जनता युवा मोर्चा के द्वारा जिला स्तरीय बैठक जिलाध्यक्ष विकास केडिया की अध्यछता रखी गई थी जिसमें कि मंडल से लेकर शक्ति केंद्र एवं बूथ स्तर तक सदस्यता अभियान में तेजी लाने के लिए मुख्य विषय पर चर्चा हुई जिसमें की मुख्य रूप से प्रदेश से पधारे जिला प्रभारी अमित टमकोरिया शामिल हुए।

भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष विकास केडिया ने कार्यक्रम की शुरुआत की और उन्होंने आगामी दिनों में युवा मोर्चा के द्वारा कार्यक्रम की रूपरेखा को बताते हुए सदस्यता अभियान तेजी से बढ़ाने के लिए जिला सदस्यता अभियान प्रभारी के घोषणा के बाद पांचों विधानसभाओं के समस्त 31 मंडल के सदस्यता अभियान की प्रभारी के घोषणा के साथ - साथ विधानसभा वार सदस्यता अभियान के लिए प्रभारी की घोषणा की गई जिसमें रायगढ़ विधानसभा से आकाश गुप्ता एवं प्रशांत कुमार सिंह, लैलूंगा विधानसभा से विनायक पटनायक मनोज देवांगन, धरमजयगढ़ विधानसभा से नरेश पंडा एवं बिरजू राठिया, खरसिया विधानसभा से नवल किशोर कनेर एवं अशोक पटेल को विधानसभा वार प्रभारी नियुक्त किया गया।

रायगढ़ पूर्व विधायक रोशनलाल अग्रवाल ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बताया कि युवा मोर्चा जैसे कि पूरे संगठन के रचनाओं को जिला से लेकर मंडल से होते हुए शक्ति केंद्रों में मतदान केंद्र तक जैसे सदस्यता अभियान के लिए प्रभारी एवं प्रदेश से जो प्रभारी नियुक्त किया गया उसकी एक अच्छी और सुव्यवस्थित संरचना तैयार किया जिसको देखकर ऐसा लगता है कि युवा मोर्चा के द्वारा रायगढ़ पूरे छत्तीसगढ़ में सबसे अधिक सदस्य बनाने का गौरव महसूस करेगी एवं साथी युवाओं को ज्यादा से ज्यादा संख्या में भाजपा से जोड़ने के लिए रायगढ़ युवा मोर्चा की जो पहल है वह रंग लाएगी और कहीं ना कहीं सदस्यता अभियान के अंतिम दौर तक रायगढ़ में युवाओं को सबसे ज्यादा पूरे छत्तीसगढ़ में युवा मोर्चा के द्वारा भाजपा का सदस्य बनाया जाएगा

भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष जवाहर नायक ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी को आज इस मुकाम पर पहुंचाने में मुख्य रूप से युवा मोर्चा का योगदान है और रायगढ़ जिले में युवा मोर्चा की सक्रियता ही भारतीय जनता पार्टी की मजबूती का कारण है और युवाओं के साथ रहने से ही कहीं ना कहीं हम को बल मिलता है इसके साथ ही उन्होंने युवा मोर्चा की सराहना की और उसके कार्य पद्धति और कार्यप्रणाली को सुचारू रूप से संचालन करने के लिए बधाई दिया।
अंत में प्रदेश से बैठक लेने आए जिला युवा मोर्चा प्रभारी अमित टमकोरिया ने प्रदेश से मिले सदस्यता अभियान को लेकर दिशा निर्देशों से सभी कार्यकर्ताओं को अवगत कराया।

जिसके साथ ही आज के कार्यक्रम में भाजपा नेता गुरुपाल भल्ला,जिला महामंत्री गुरविंदर सिंह घई एवं नगर पालिक निगम नेता प्रतिपक्ष पंकज कंकरवाल ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।साथ ही जिला सदस्यता अभियान सह प्रभारी प्रशांत कुमार सिह ने भाजपा सदस्य आनलाइन बनाए जाने के लिए मुख्य जानकारी से अवगत करवाया।

आज के कार्यक्रम में मंडल में बैठक की तिथि को तय करते हुए प्रदेश से आने वाले मंडल में सदस्यता अभियान के लिए प्रभारी की जानकारी दिया गया जिसमे 26 जुलाई से 29 जुलाई तक मंडल की बैठक जिसके बाद 29 जुलाई से 8 अगस्त तक प्रदेश से शक्ति केंद्र स्तर तक सदस्यता अभियान के लिए आने वाले प्रभारियों की जानकारी दिया गया। आज के कार्यक्रम का मंच संचालन नरेश पंडा ने किया।

आज के कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष विकास केडिया, जिला महामंत्री नरेश पंडा जिला उपाधयक्ष आकाश गुप्ता,मनीष नायक,बिरजु राठिया,देवेन्द्र रात्रे और प्रकाश अग्रवाल,जिला सदस्यता अभियान सह प्रभारी प्रशांत कुमार सिंह,अंकित मिश्रा, शशि भूषण चौहान, पल्लू बेरीवाल, जिला कार्यसमिति सदस्य हरीनाथ खुटे मनोज राठौर, राहुल ठाकुर ,अंशु टुटेजा, गौतम कसेरा, राजेंद्र गुप्ता, गुरुनाम सिंह, पप्पू यादव, मंडल अध्यक्ष सूरज शर्मा,राजेश यादव, गौरव साव, स्वप्निल स्वर्णकार, तरुण अग्रवाल ,लखन खुटे,अतुल शर्मा, सूरजभान भगत, शिशुपाल गुप्ता, शशी राठौर, उमेश त्रिपाठी के साथ मंडल महामंत्री सानू ठाकुर,खुशीराम अजय, श्रवण गुप्ता, सुखीराम अनंत, दीपक साहू ,प्रफुल्ल शर्मा, मुरारी नायक, गजेंद्र यादव, मनोज शाह,दिनेश यादव, प्रतीक शर्मा कमलं वीर ओंकार तिवारी विवेक त्रिपाठी, रितेश जैन, साहिल मनिहार, अजित गुप्ता,पुखराज चौधरी सागर पटेल, निवेश कुमार, संतोष प्रधान,सुखदेव,राजेंद्र, दौलतराम, रूपेश पंडा, विवेक गुप्ता, फेकू राम साहू, रोशन कुमार, राजेश कुमार माली, टीकाराम पटेल, सुनील कुमार चौहान, मोहन सिंह, सुदामा यादव ,मनोज जायसवाल, अजीत कुमार पटेल, मनीष कुमार राठिया,अजय दास, राम पटनायक, रितेश बेहरा, गजेंद्र यादव, गणपति नायक, रूपेश कुमार पटेल, मुरलीधर पटेल, मनोरंजन साह, रितेश जैन, हरिशंकर निराला, मनोज परमानंद के साथ अनेक कार्यकर्ता शामिल हुए।

whatsapp group
Related news