Updates
  1. महिला से फोन-पे के माध्यम से जबरन रकम ट्रांसफर कराने, मोबाईल लूटने व छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार।
  2. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सुरक्षा व्यवस्था में व्यवधान उत्पन्न करने वालों के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज करने एसडीएम ने थाना प्रभारी को दिया निर्देश : आचार संहिता का उल्लंघन करने सहित सक्षम अधिकारी से अनुमति प्राप्त किए बगैर धरना प्रदर्शन और नारेबाजी करने मामले में भी कार्यवाही के निर्देश
  3. स्वयं सहायता समूह की महिलाओ ने निकाली मतदाता जागरूकता रैली:लोगों को मतदान के प्रति किया जागरूक, स्लोगन के माध्यम से ग्रामीणों को वोट का बताया महत्व
  4. मनोनयन/अखिल भारत हिन्दू महासभा ने योगेश मराठा को बनाया इंदौर जिला अध्यक्ष
  5. भाजपा के दिग्गज नेताओं को होगा, जिला मुख्यालय मे एक दिवसीय आगमन, क्षेत्रीय संगठन मंत्री कार्यकर्ताओ से होंगे रूबरू, लोकसभा चुनाव की रणनीति पर होगी चर्चा,
slider
slider

सदस्यता अभियान को लेकर युवा मोर्चा की मंडल बैठक की तिथि तय

news-details

                                      रायगढ़ जिला युवा मोर्चा रहेगी सदस्यता में प्रदेश में प्रथम

"प्रशांत कुमार"

रायगढ़ भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला रायगढ़ की बैठक जिला भाजयुमो अध्यक्ष विकास केडिया की उपस्थिती में जिला भाजपा कार्यालय में संपन्न हुई थी जिसमें बैठक के दौरान मंडलों की बैठक की तारीख तय की गई थी।

मंडल के सदस्यता अभियान की प्रभारी के घोषणा के साथ - साथ विधानसभा वार सदस्यता अभियान के लिए प्रभारी की घोषणा की गई जिसमें रायगढ़ विधानसभा से आकाश गुप्ता एवं प्रशांत कुमार सिंह, लैलूंगा विधानसभा से विनायक पटनायक, धरमजयगढ़ विधानसभा से नरेश पंडा एवं बिरजू राठिया, खरसिया विधानसभा से नवल किशोर कनेर एवं अशोक पटेल, सारंगढ़ विधानसभा से प्रकाश अग्रवाल एवं मनीष नायक को विधानसभा वार प्रभारी नियुक्त किया गया।

इसके साथ ही आगामी दिनों में मंडल वार बैठक के लिए तिथि एवं मंडल में बैठक लेने जाने के लिए जिले से प्रभारी भी नियुक्त किया गया।जिसकी जानकारी देते हुए सह सदस्यता अभियान प्रभारी प्रशांत कुमार ने बताया की सारंगढ़ विधानसभा अंतर्गत आने वाले मंडल सारंगढ़ नगर में 27 जुलाई को शाम 4:00 बजे जिसके लिए मंडल प्रभारी अजय नायक, बरमकेला मंडल में 28 जुलाई को दोपहर 2:00 बजे मंडल प्रभारी प्रकाश अग्रवाल, लेंध्रा मंडल में 28 जुलाई दोपहर 3:00 बजे मंडल प्रभारी मनीष नायक ,कोशिर मंडल में 28 जुलाई दोपहर 3:00 बजे मंडल प्रभारी देवेंद्र रात्रे, भेड़वन मंडल में दोपहर 2:00 बजे मंडल प्रभारी हरीनाथ खुटे, केडार मंडल में 28 जुलाई को दोपहर 2:00 बजे मंडल प्रभारी जितेंद्र गुप्ता,धरमजयगढ़ विधानसभा अंतर्गत आने वाले मंडल में धरमजयगढ़ मंडल में 29 जुलाई दोपहर 3:00 बजे विनय शर्मा, छल मंडल में 29 जुलाई दोपहर दोपहर 1:00 बजे राजेंद्र गुप्ता, घरघोड़ा मंडल में 27 जुलाई दोपहर 2:00 बजे विनय पांडे, कापु मंडल में 28 जुलाई शाम 4:00 बजे बिरजू राठिया, बाकारूमा मंडल में 28 जुलाई शाम 3:00 बजे रमेश ठाकुर, कुडूमकेला मंडल में 29 जुलाई शाम 3:00 बजे कविता शर्मा, लैलूंगा विधानसभा अंतर्गत आने वाले लैलूंगा मंडल में 27 जुलाई दोपहर 2:00 बजे मनोज देवांगन, रोडपाली मंडल में 28 जुलाई दोपहर 2:00 बजे महेश उराव राजपुर मंडल में 29 जुलाई 1:00 बजे उमेश मित्तल, संबलपुरी मंडल में 28 जुलाई दोपहर 2:00 बजे जतिन साव, तमनार मंडल में 28 जुलाई दोपहर 2:00 बजे गौरीशंकर गुप्ता, मुगडेगा मंडल में 28 जुलाई दोपहर 2:00 बजे नूतन प्रधान राम, रायगढ़ विधानसभा अंतर्गत आने वाले मंडल में सरिया मंडल 28 दोपहर 2:00 बजे हरी सराफ, पुसौर में 26 जुलाई दोपहर 2:00 बजे राजेंद्र ठाकुर, कोड़ातराई मंडल में 26 जुलाई दोपहर 1:00 बजे गौतम कसेरा, लोइंग मंडल में 28 जुलाई दोपहर 2:00 बजे अंकित मिश्रा, रायगढ़ चक्रधर जूटमिल में शाम 7:00 बजे अंशु टुटेजा, रायगढ़ नगर मंडल में 28 जुलाई शाम 7:00 बजे शशिभूषण चौहान,जिसके साथ ही खरसिया विधानसभा अंतर्गत आने वाले महका मंडल में दोपहर 2:00 बजे रामाधार नायक, जोबि मंडल में 28 जुलाई दोपहर 1:00 बजे रविंद्र गभेल, चपले मंडल में 27 जुलाई दोपहर 3:00 बजे मनोज राठौर, रायगढ़ पश्चिम मंडल में 28 जुलाई दोपहर 3:00 बजे अंशु अग्रवाल, सुपा मंडल में 28 जुलाई दोपहर 3 बजे अशोक पटेल के द्वारा मंडल में बैठक लेने के लिए प्रवास किया जाएगा एवं बैठक संपन्न कराने के बाद सदस्यता अभियान को लेकर मुख्य विषय पर मंडल स्तर पर चर्चा करते हुए शक्ति केंद्र एवं बूथ स्तर तक सदस्यता अभियान में गति लाने के लिए बैठक में विशेष रूप से आगे की रूपरेखा तैयार की जाएगी

whatsapp group
Related news