slider
slider

हर घर भाजपा घर-घर भाजपा - विवेक.., मंडल में संगठन पर्व का लक्ष्य करेंगे पूर्ण - पंकज

news-details

प्रशांत कुमार

भारतीय जनता पार्टी के द्वारा संगठन महापर्व मनाते हुए सदस्यता अभियान के तहत रायगढ़ चक्रधर जूटमिल मंडल अंतर्गत शक्ति केंद्र चक्रधर नगर में जिला सदस्यता अभियान सह प्रभारी विवेक रंजन सिन्हा, नगर पालिक निगम नेता प्रतिपक्ष पंकज कंकरवाल एवं मंडल अध्यक्ष चंद्र प्रकाश पांडे (बब्बल) उपस्थिति में सदस्यता अभियान चलाया गया जिस कार्यक्रम के संयोजक मंडल उपाध्यक्ष मित्रमणि त्रिपाठी थे।

सदस्यता अभियान चक्रधन नगर मुख्य चौक से प्रारंभ किया गया जहां कि आसपास के सभी दुकानों एवं प्रमुख प्रतिष्ठानों में भारतीय जनता पार्टी के सभी कार्यकर्ता उनसे मिलकर आग्रह करते हुए उनको भाजपा का सदस्य बनाया जिसके पश्चात जो भी व्यक्ति भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने के साथ ही उनके चेहरे में खुशी जाहिर हो रही थी एवं नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चल रही अच्छी सरकार की सराहना करते हुए राष्ट्रवादी विचारधार के पार्टी में जुड़ने पर उन्होंने पार्टी से जोड़ने वाले समस्त भाजपा कार्यकर्ताओं का धन्यवाद दिया।

आज के कार्यक्रम में रूप से भाजपा के वरिष्ठ नेता नंदलाल मोटवानी, भाजपा मंडल महामंत्री सतीश पांडे, मंडल उपाध्यक्ष राजू मिश्रा, एवन मेहर,विष्णु मेहानी, रोशन चंद्रा, दिलीप गुप्ता के साथ भारतीय जनता पार्टी के सभी प्रमुख शक्ति केंद्र एवं पोलिंग बूथ तक के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

whatsapp group
Related news