Updates
  1. जिला निर्वाचन अधिकारी ने जिले वासियों के लिए नेवता पाती के माध्यम से मतदान दिवस के लिए किया आमंत्रित
  2. चिरमिरी पुलिस ने किया बिना नम्बर स्कूटी में अवैध मादक गांजा का परिवहन करते गांजा विक्रेता को गेल्हापानी से गिरफ्तार
  3. चिलचिलाती धुप में विधायक गोमती भाजपा प्रत्याशी राधेश्याम के साथ निकली सड़क पर ,मांगे वोट
  4. निर्वाचन जैसे महत्वपूर्ण कार्य में लापरवाही बरतने पर पत्थलगांव के विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी धनीराम भगत निलंबित : जशपुर कलेक्टर डॉ रवि मित्तल ने किया बड़ा कार्यवाही,भगत का उक्त कृत्यउदासीनता एवं लापरवाही का द्योतक तथा छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम, 1965 के नियम 03 के विपरीत
  5. कोरबा संसदीय निर्वाचन में 27 अभ्यर्थी मैदान में, 7 मई को सुबह 7 से शाम 6 तक होगी मतदान, मतदान दलों को दिया जाएगा ओ.आर.एस. पैकेट...
slider
slider

युवा मोर्चा की बैठक सूपा मंडल में संपन्न..., मंडल में सर्वाधिक भाजपा सदस्य बनाने का युवा मोर्चा का संकल्प

news-details

पूर्व विधायक रोशन लाल और विकास केडिया हुए शामिल

रायगढ़।भारतीय जनता युवा मोर्चा सूपा मंडल में ग्राम तेतला मे भारतीय जनता युवा मोर्चा का सदस्यता अभियान के संबंध में बैठक रखी गई थी ,जिसमे रायगढ़ के पुर्व विधायक माननीय रोशन लाल अग्रवाल मुख्य रूप से शामिल हुए साथ ही युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष विकास केडिया,मंडल भाजपा अध्यक्ष राजकुमार छत्तर, सदस्यता अभियान जिला सहसंयोज प्रशांत कुमार सिंह,लक्ष्मी पटेल एवं मंडल युवा मोर्चा अध्यक्ष हूमेश त्रिपाठी के उपस्थिति में सदस्यता अभियान को लेकर मंडल की बैठक रखी गई।
आज की बैठक में युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं को मुख्य रुप से रायगढ़ के पूर्व विधायक रोशनलाल ने संबोधित करते हुए सुपा मंडल के कार्यकर्ताओं की कार्यशैली की सराहना की और साथ ही युवा मोर्चा को कार्यकर्ताओं के द्वारा भाजपा के संगठन के विस्तार में अहम बताया और उन्होंने कहा कि युवा मोर्चा ही भाजपा का मुख्य अंग है और युवा मोर्चा के बदौलत ही आज भाजपा को दुनिया में सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बनने का गौरव प्राप्त किया है उसमें कहीं ना कहीं युवा मोर्चा के साथियों का बहुत बड़ा योगदान है साथ ही सदस्यता अभियान में तेजी लाने के लिए युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं को रोशन लाल ने उत्साहित किया।
जिसके साथ ही युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष विकास केडिया ने सभी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए छत्तीसगढ़ में रायगढ़ जिला को प्रथम स्थान में लाने के लिए युवाओं को और भी अधिक सक्रियता के साथ काम करने के लिए आह्वान करते हुए अधिक से अधिक सदस्यता अभियान में सदस्य बनाने के लिए प्रेरित किया और जिससे कि छत्तीसगढ़ में सबसे ज्यादा सदस्य युवा मोर्चा के द्वारा रायगढ़ जिले से बनाए जाएंगे जिसके लिए प्रत्येक मंडल एवं शक्ति केंद्र स्तर तक सदस्यता अभियान को ले जाते हुए बूथ स्तर तक सदस्य बनाने के लिए संकल्प लिया गया।
साथी युवा मोर्चा जिला सदस्यता अभियान सह प्रभारी प्रशांत कुमार सिंह ने कार्यकर्ताओं को सदस्य बनाने के लिए दिशा निर्देशों से अवगत कराया साथ ही बताया कि भारतीय जनता पार्टी दुनिया की एक मात्र ऐसी पार्टी है जिसमें बिना किसी के अनुशंसा या भेदभाव के एक साधारण सदस्य 50 लोगों को पार्टी से जोड़कर स्वयं सक्रिय सदस्य बन सकता है,एवं पार्टी के मुख्य धारा के साथ जुड़ सकता है साथ ही भाजपा मंडल अध्यक्ष राजकुमार छत्तर ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि मैं स्वयं पूर्व में युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष था और उसके बाद सीधा मुझे भाजपा के मंडल अध्यक्ष बनाया गया कहीं ना कहीं पार्टी के लोकतंत्र व्यवस्था की जीत होती है एक साधारण कार्यकर्ता युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष भी बन सकता और सीधे भाजपा अध्यक्ष बन सकता केवल और केवल पार्टी के कार्यकर्ताओं की निष्ठा एवं उनके कार्य करने की क्षमता के ऊपर निर्भर है। मंडल युवा मोर्चा अध्यक्ष हूमेश त्रिपाठी ने सबसे पहले बैठक में मुख्य रूप से पधारें पूर्व विधायक रोशनलाल जी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह जिस तरह हर कदम सुपा मंडल के युवाओं के साथ सुपा मंडल के लिए खड़े रहते हैं उनके ताकत के बदौलत थी युवा मोर्चा हमेशा संगठन के कार्य करने के लिए लगी रहती है महिला मोर्चा नेत्री बहन लक्ष्मी पटेल ने भी सभी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

आज के कार्यक्रम में मुख्य रूप से युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष हुमेश त्रिपाठी , जगन्नाथ प्रधान, गौतम गुप्ता,चरण भारती,खेमराज पटेल,परमानंद सिदार,देव सिदार,दिलीप निराला,गुलाब साहू,अमृत श्रीवास,जुगल साव ,जीवन गुप्ता,कुमुद दुवेदी,हेमलाल यादव रामेश्वरम यादव, पांडव गुप्ता ,यशवंत प्रधान ,जीवन पटेल,अशोक प्रधान,मनीष महंत,गुरुदास महंत,उपेन्द्र पटेल,ऋषि पटेल,लखपति विश्कर्मा, राजेन्द्र पटेल,मोहन कुर्रे सरपंच चिखली सदस्यता मंडल सह प्रभारी उपस्थित हुए।

whatsapp group
Related news