Updates
  1. ईब नदी व्यपवर्तन योजना से लाभान्वित हो रहे किसान,8 ग्राम के लोगों को हो रहा सब्जी और धान की खेती करने में फायदा,जल संसाधन विभाग का दावा गर्मी में भी ईब नदी व्यपवर्तन योजना से 365.80 हेक्टेयर में हो रहा फसल का उत्पादन
  2. सुरजपुर भुरानीडांड से जशपुर दुलदुला लौट रही बाराती स्कार्पियो साहीडांड के पास महुआ पेड़ जा टकराई,,,सभी घायल
  3. रतलाम/आपराधिक तत्वों के विरुद्ध कलेक्टर बाथम की बड़ी कार्रवाई,एक साथ 33 आरोपी जिला बदर
  4. अष्टप्रहरी अखंडकीर्तन महायज्ञ गरियादोहर में शामिल हुई विधायक गोमती साय,,,,, राम का नाम ही सुख शांति प्रदान करता है - गोमती साय
  5. जिला भाजपा कार्यालय में आयोजित हुआ भाजपा का महत्वपूर्ण प्रेसवार्ता : पूर्व प्रदेश महामंत्री कृष्ण कुमार राय सहित जशपुर विधायक ने लोकसभा चुनाव के लिए जारी भाजपा के संकल्प पत्र पर प्रकाश डालते हुवे मोदी की गारंटी पूरा करने का बात कहा
slider
slider

भाजयुमो लोइंग मंडल की बैठक संपन्न... भाजपा सदस्यता अभियान के लिए युवा मोर्चा ने दिखाई सक्रियता

news-details

                                 पूर्व विधायक रोशन लाल,पंकज और विकास हुए बैठक में शामिल

"प्रशांत कुमार"

रायगढ़।भारतीय जनता युवा मोर्चा लोइंग मंडल की सदस्यता अभियान के संबंध में बैठक रखा गया था. जिसमें मुख्य रूप से रायगढ़ के पूर्व विधायक रोशन लाल अग्रवाल,नगर पालिक निगम नेता प्रतिपक्ष पंकज कंकरवाल,युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष विकास केडिया,मंडल भाजपा महामंत्री मनीष अग्रवाल,जिला सदस्यता अभियान सह प्रभारी प्रशांत कुमार सिंह शामिल हुए।

बैठक में युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं को मुख्य रूप से पूर्व विधायक रोशन लाल अग्रवाल ने संबोधित करते हुए युवाओं की कार्यशैली पर सराहना करते हूए कहा की युवा कभी हारते नहीं, जीततें हैं,या सिखतें हैं।युवा मोर्चा को कार्यकर्ताओं के द्वारा भाजपा के संगठन के विस्तार मे अहम भूमिका बताया युवा मोर्चा के बदौलत ही आज भाजपा को दुनिया में सबसे बड़ी राजनीतिक दल बनने का गौरव प्राप्त हुआ है।

साथ ही युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष विकास केडिया ने सभी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए छत्तीसगढ़ में रायगढ़ जिला को प्रथम स्थान में लाने के लिए युवाओं को और भी सक्रियता के साथ काम करने के लिए आह्वान करते हुए अधिक से अधिक सदस्यता अभियान में सदस्य बनाने के लिए प्रेरित किया।प्रत्येक मंडल में युवा मोर्चा के सदस्यता अभियान को शक्ति केंद्र तक ले जा कर बुथ स्तर पर सदस्य बनाने के लिए संकल्प किया गया।साथ नेताप्रतिपक्ष पंकज कंकरवाल ने कार्यकर्ताओं को बताया की भाजपा दुनिया की एक मात्र ऐसी दल है, जिसमें बिना किसी के अनुशंसा या भेदभाव के एक साधारण सदस्य 50 लोगों को पार्टी मे जोड़कर स्वयं सक्रिय सदस्य बन सकता है,एवं पार्टी के मुख्य धारा के साथ जुड़ सकता है। भाजपा मंडल महामंत्री मनीष अग्रवाल ने युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं को संगठन की शक्ति के बारे में जानकारी प्रदान कर सभा को संबोधन किया। मंडल अध्यक्ष मुरारी अग्रवाल ने आभार व्यक्त कर कार्यक्रम समाप्ति की घोषणा किया।

आज के कार्यक्रम में मुख्य रूप से मंडल प्रभारी अंकित मिश्रा,मंडल अध्यक्ष मुरारी अग्रवाल,मंडल महामंत्री श्रवण गुप्ता,टीकाराम प्रधान, मंगल गुप्ता, प्रभात मिंज, बिलास गुप्ता, प्रदीप साहू,मो.अंजुम, दुर्गा चौहान, रवि चौहान,सुरेन्द्र चौहान, उसत गुप्ता के साथ अन्य युवा मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित हुए।

whatsapp group
Related news