रिपोर्ट धिरेन्द कुमार शर्मा नवाबगंज बहराइच
उत्तर प्रदेश के बहराइच के बाबागंज :. ब्लॉक नवाबगंज बाबागंज के जमुनहा नौबस्ता की प्रधान बनी श्रीमती कृष्णा देवी।नवाबगंज ब्लॉक के ग्राम पंचायत जमुनहा नौबस्ता में हुए त्रिस्तरीय पंचायत उपचुनाव में प्रधान पद पर श्री मती कृष्णा देवी पत्नी राजेश सिंह विजई हुई हैं,इन्हें 642 मत मिले,जबकि निकटतम प्रतिद्वंदी श्री मती हाजरा को 473 मत मिले हैं। इस तरह श्री मती कृष्णा देवी ने 169 मतों से जीत दर्ज कर पद पर काबिज हुई है।तीसरे नंबर पर कृपाल सिंह को 112,गीता देवी को 69,मुस्तकीम को 4 वोटों से संतोष करना पड़ा।वर्तमान समय मे श्री मती कृष्णा देवी क्षेत्र पंचायत सदस्य रही हैं।
विजयी प्रत्याशी श्री मती कृष्णा देवी को सहायक अभियंता सरयू नहर खण्ड प्रथम नानपारा,आर ओ ओंकार सिंह ने प्रमाण पत्र दिया।