Updates
  1. चिरमिरी पुलिस ने किया बिना नम्बर स्कूटी में अवैध मादक गांजा का परिवहन करते गांजा विक्रेता को गेल्हापानी से गिरफ्तार
  2. चिलचिलाती धुप में विधायक गोमती भाजपा प्रत्याशी राधेश्याम के साथ निकली सड़क पर ,मांगे वोट
  3. निर्वाचन जैसे महत्वपूर्ण कार्य में लापरवाही बरतने पर पत्थलगांव के विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी धनीराम भगत निलंबित : जशपुर कलेक्टर डॉ रवि मित्तल ने किया बड़ा कार्यवाही,भगत का उक्त कृत्यउदासीनता एवं लापरवाही का द्योतक तथा छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम, 1965 के नियम 03 के विपरीत
  4. कोरबा संसदीय निर्वाचन में 27 अभ्यर्थी मैदान में, 7 मई को सुबह 7 से शाम 6 तक होगी मतदान, मतदान दलों को दिया जाएगा ओ.आर.एस. पैकेट...
  5. बांस के डंडे से पत्नी के सर में मारकर हत्या करने वाले आरोपी पति को पुलिस ने किया गिरफ्तार।
slider
slider

दिल्ली का दिल जीतेगी कांग्रेस, प्रचार में जुटे नितिन भंसाली का दावा

news-details

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव में चांदनी चौक विधानसभा क्षेत्र की कांग्रेस प्रत्याशी अलका लांबा के लिए छत्तीसगढ़  के कांग्रेस नेता नितिन भंसाली ने मजनू का टीला, जामा मस्जिद, नवाबगंज, इस्लामगंज, सायकल मार्केट आदि क्षेत्र में सघन जनसमपर्क कर प्रचार किया। नितिन भंसाली इस विधानसभा क्षेत्र  में डेरा डाले हुए हैं। उन्होंने दावा किया है कि अल्का लाम्बा के काम पर और कांग्रेस के नाम पर चांदनी चौक में कांग्रेस प्रचंड बहुमत से जीतेगी। नितिन ने दावा किया है कि दिल्ली में कांग्रेस की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की दिल्ली सरकार ने व्यवस्थित विकास की शुरुआत की और जनता की सुविधाओं का भरपूर ख्याल रखा। लेकिन उसके बाद विकास का पहिया रुक गया। जनता को झूठे वादों में भरमाकर सत्ता में आयर लोगों ने दिल्ली की आम जनता के साथ धोखा किया। कांग्रेस सबको साथ लेकर चलने वाली पार्टी है। अब जनता समझ चुकी है कि कांग्रेस ही आम जनता के जीवन में खुशहाली ला सकती है।

whatsapp group
Related news