Updates
  1. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सुरक्षा व्यवस्था में व्यवधान उत्पन्न करने वालों के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज करने एसडीएम ने थाना प्रभारी को दिया निर्देश : आचार संहिता का उल्लंघन करने सहित सक्षम अधिकारी से अनुमति प्राप्त किए बगैर धरना प्रदर्शन और नारेबाजी करने मामले में भी कार्यवाही के निर्देश
  2. स्वयं सहायता समूह की महिलाओ ने निकाली मतदाता जागरूकता रैली:लोगों को मतदान के प्रति किया जागरूक, स्लोगन के माध्यम से ग्रामीणों को वोट का बताया महत्व
  3. मनोनयन/अखिल भारत हिन्दू महासभा ने योगेश मराठा को बनाया इंदौर जिला अध्यक्ष
  4. भाजपा के दिग्गज नेताओं को होगा, जिला मुख्यालय मे एक दिवसीय आगमन, क्षेत्रीय संगठन मंत्री कार्यकर्ताओ से होंगे रूबरू, लोकसभा चुनाव की रणनीति पर होगी चर्चा,
  5. अवकाश दिवस में खुले रहेंगे प्रदेश के पंजीयन कार्यालय
slider
slider

गणतंत्र दिवस के उपलक्ष में हिंदू युवा वाहिनी द्वारा स्वच्छता जागरूकता कंबल वितरण एवं नागरिक संशोधन कानून जागरूकता का आयोजन किया गया...

news-details

बहराइच से धीरेंद्र कुमार शर्मा की रिपोर्ट

बहराइच।आज दिनांक 26-01-2020 को गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर बहराइच के महसी ब्लाक में हिन्दू युवा वाहिनी द्वारा स्वच्छता जागरूकता कम्बल वितरण एवम् नागरिकता संशोधन कानून जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप मुख्य विकास अधिकारी बहराइच जयचंद्र पांडेय जी व हिन्दू युवा वाहिनी के प्रदेश उपाध्यक्ष राजदेव सिंह जी एवम् विशिष्ट अतिथि के रूप में खंड विकास अधिकारी महसी विरेन्द्र यादव जी,थानाध्यक्ष हरदी शिवानंद यादव जी,जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह जी,जिला संयोजक रणंजय सिंह जी,जिला उपाध्यक्ष अभयराज सिंह जी,जिला महामंत्री इन्द्र बहादुर सिंह जी रहे। जिला मिडिया प्रभारी अभिनय कुमार त्रिपाठी जी एवं कार्यक्रम के आयोजक अध्यक्ष महसी संजय कुमार त्रिपाठी जी व उनकी टीम द्वारा सभी अतिथियों का माल्यार्पण कर अंगवस्त्र से स्वागत किया गया। प्रदेश उपाध्यक्ष राजदेव सिंह जी ने अपने उद्बोधन में स्वच्छता पर जोर देते हुए कहा कि जिस घर,गांव,जिले एवम् प्रदेश में स्वच्छता होती है वहां भगवान का वास होता है साथ ही नागरिकता संशोधन कानून के प्रति जागरूक करते हुए कहा कि यह कानून नागरिकता छीनने का नहीं बल्कि नागरिकता प्रदान करने का कानून है।मुख्य विकास अधिकारी बहराइच ने अपने संबोधन में सभी को सरकार द्वारा चलाई जा रही समाज कल्याण योजनाओं की जानकारी दी एवं हिन्दू युवा वाहिनी को धन्यवाद देते हुए कहा कि जिस प्रकार हिंदू युवा वाहिनी पूरे जिले में ऐसे पुनीत कार्य कर रही है उससे अन्य संगठनों को सीख लेने की आवश्यकता है।रहीम दोहा का उदाहरण देते हुए कहा कि दीन सबन को लखत है, दीनहिं लखे न कोय,

जो ‘रहीम’ दीनहिं लखै,दीनबंधु सम होय जिसका अर्थ है जो गरीबों की सेवा एवम् मदद करता है वह भगवान के समान होता है।कार्यक्रम में उपस्थित सभी गरीब विधवा वृद्ध माताओं एवम् दिव्यांगो को कम्बल वितरित किया गया इस अवसर पर अध्यक्ष महसी संजय कुमार त्रिपाठी जी,संयोजक महसी विश्वंभर शुक्ला जी,सोसल मीडिया प्रभारी बृजेश मिश्रा जी,महामंत्री संगठन मानस पांडेय जी,अध्यक्ष बृह्मण समाज रामजी बाजपेयी जी,शिक्षक गण अभय मिश्रा जी,पुंडरीक पांडेय जी,पंकज कुमार दीक्षित जी,अध्यक्ष शिक्षामित्र संघ प्रवीन बाजपेयी जी,उमाकांत त्रिपाठी जी,सब इंस्पेक्टर अशोक कुमार सिंह जी,रंजीत वर्मा जी हरिकेश मौर्य जी,रविकांत मिश्रा जी,मित्रगण व जिले के सभी पदाधिकारी एवम् कार्यकर्ता सहित हजारों क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित रहे।

whatsapp group
Related news