Updates
  1. जिला निर्वाचन अधिकारी ने जिले वासियों के लिए नेवता पाती के माध्यम से मतदान दिवस के लिए किया आमंत्रित
  2. चिरमिरी पुलिस ने किया बिना नम्बर स्कूटी में अवैध मादक गांजा का परिवहन करते गांजा विक्रेता को गेल्हापानी से गिरफ्तार
  3. चिलचिलाती धुप में विधायक गोमती भाजपा प्रत्याशी राधेश्याम के साथ निकली सड़क पर ,मांगे वोट
  4. निर्वाचन जैसे महत्वपूर्ण कार्य में लापरवाही बरतने पर पत्थलगांव के विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी धनीराम भगत निलंबित : जशपुर कलेक्टर डॉ रवि मित्तल ने किया बड़ा कार्यवाही,भगत का उक्त कृत्यउदासीनता एवं लापरवाही का द्योतक तथा छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम, 1965 के नियम 03 के विपरीत
  5. कोरबा संसदीय निर्वाचन में 27 अभ्यर्थी मैदान में, 7 मई को सुबह 7 से शाम 6 तक होगी मतदान, मतदान दलों को दिया जाएगा ओ.आर.एस. पैकेट...
slider
slider

गगनभेदी नारों के साथ कलेक्टर का घेराव भाजपा विधायक डॉ. राजेंद्र पांडे, दिलीप मकवाना, पूर्व विधायक संगीता चारेल, भाजपा नेत्री मनीषा शर्मा, अनीता कटारिया, सीमा टाक सहित अन्य भाजपा के महिला, पुरुष पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं व युवाओं ने किया..

news-details

भरत शर्मा की रिपोर्ट

आज का दिन न्यूज पोर्टल रतलाम: मुख्यमंत्री मुर्दाबाद, मुर्दाबाद, मुर्दाबाद। होश में आओ, होश में आओ मुख्यमंत्री होश में आओ। नहीं चलेगी, नहीं चलेगी मुख्यमंत्री की गुंडागर्दी नहीं चलेगी। जो सरकार निकम्मी है, वह सरकार बदलनी है। नहीं चलेगी, नहीं चलेगी, मुख्यमंत्री की तानाशाही नहीं चलेगी। अभी तो यह अंगड़ाई है आगे और लड़ाई है। तख्त बदल दो, ताज बदल दो, बेईमानों का राज बदल दो। वंदे मातरम। भारत माता की जय।

ऐसे गगनभेदी नारे शुक्रवार को कलेक्टोरेट के घेराव के दौरान लगाए। नारे भाजपा विधायक डॉ. राजेंद्र पांडे, दिलीप मकवाना, पूर्व विधायक संगीता चारेल, भाजपा नेत्री मनीषा शर्मा, अनीता कटारिया, सीमा टाक सहित अन्य भाजपा के महिला, पुरुष पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं व युवाओं ने लगाएं। उल्लेखनीय है कि प्रदेश भर में 24 जनवरी को भाजपा द्वारा कलेक्टोरेट का एक साथ घेराव किया गया।

भाजपा के झंडे लेकर की गई नारेबाजी सड़क पर

इसी तारतम्य में कांग्रेस सरकार की जनविरोधी नीतियों को लेकर भारतीय जनता पार्टी द्वारा जिला मुख्यालय कलेक्टोरेट पर घेराव करने के लिए रतलाम इंदौर रोड पर नारेबाजी कर नेताओं ने सरकार की जन विरोधी नीतियों का विरोध कर माफियाओं के नाम पर आम जनता को परेशान करने के आरोप लगाते हुए प्रदेश सरकार को आड़े हाथों लिया। किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पुलिस प्रशासन ने व्यवस्थाएं चाक चौबंद कर रखी थी।

रतलाम मार्ग स्थित कलेक्टोरेट के घेराव स्थल पर जब सांसद जीएस डामोर एवं शहर विधायक चैतन्य कश्यप का वाहन रतलाम इंदौर मार्ग से निकाल कर घेराव स्थल पर घूम कर आया, तब कांग्रेसियों ने सांसद को काले झंडे दिखाए। एक वाहन सांसद की गाड़ी के साथ साथ काला झंडा लहराते हुए ड्राइवर गाड़ी चला रहा था, वही दो व्यक्ति हाथों में काले झंडा लेकर गाड़ी के साथ-साथ दौड़े भी।

बनी यातायात जाम की स्थिति

कलेक्टोरेट घेराव के दौरान इंदौर रतलाम मार्ग पर जहां प्रदर्शन चल रहा था वही रतलाम इंदौर मार्ग पर यातायात कई बार जाम हुआ प्रदर्शन में शामिल अधिकांश लोगों के वाहन रतलाम इंदौर मार्ग पर ही खड़े खड़े किए गए थे इस कारण लोगों को आवागमन में काफी दिक्कत हुई।

whatsapp group
Related news