Updates
  1. स्वीप प्रोग्राम के तहत के. बी. पटेल कॉलेज की रासेयों इकाई ने निकाली जागरूकता रैली एवं किया मेहँदी प्रतियोगिता का आयोजन
  2. महावीर स्वामी के जन्म महोत्सव पर हल्दीबाड़ी में स्कूली बच्चों ने किया स्वामी जी के उपदेशों पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम
  3. नाबालिग को गर्भवती करने एवं उसकी हत्या करने के अभियुक्त दीपक गुप्ता को कोतबा पुलिस ने किया गिरफ्तार,,आरोपी के विरूद्ध चौकी कोतबा में धारा 302, 376(2)(ढ) भा.द.सं. एवं 6 पाॅक्सो एक्ट का अपराध दर्ज
  4. प्लास्टिक नहीं, धरती बचाओ! निशान्त
  5. पुलिस प्रेक्षक ने स्ट्रांग रूम एवं मतगणना स्थल का निरीक्षण किया,सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली आवश्यक दिशा निर्देश दिए
slider
slider

नगर के हंस वाहिनी कान्वेंट स्कूल में वार्षिक उत्सव मनाया गया

news-details

नितेश सोनी सैलाना

आज का दिन न्यूज पोर्टल सैलाना: हंस वहिनी कान्वेंट स्कूल का वार्षिकोत्सव संपन्न।

सैलाना  नगर के हंस वाहिनी कान्वेंट स्कूल में वार्षिक उत्सव मनाया गया सर्वप्रथम मा सरस्वती व स्व पाठक के चित्र पर माल्यार्पण किया। बाद अथितियों का स्वागत किया।जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में सरिता राजपुरोहित ,अर्चना सिंह भदोरिया व विशेष अतिथि के रूप में राकेश कुमार गुप्ता सुनील सिंह भदोरिया उपस्थित रहे अतिथि सुनील सिंह भदोरिया ने अपने उद्बोधन में बच्चों को कहां की आज 10 जनवरी 2020 विश्व  हिंदी दिवस है। बच्चों को प्रेरणा हेतु मातृभाषा का महत्व  समझाया, साथ ही अपने लक्ष्य को प्राप्त करने हेतु परिश्रम और लगन बनाये रखने का आह्वान किया।  आपने बच्चों में साहस एवं सफल होने हेतु कुछ  पंक्तियो को भी उद्बोधन में प्रस्तुत की।( यह हार एक विराम है।, जीवन महासंग्राम है।,

 क्या हार में क्या जीत में,।

 किंचित नहीं भयभीत में ,।

संघर्ष पथ पर जो मिले।,

 यह भी सही, वह भी सही,

 वरदान मांगूंगा नहीं, वरदान मांगूंगा नहीं,) संस्था के संचालक स्वर्गीय श्री विनोद कुमार पाठक के विचारों को एवं उनके सपनों को साकार करने के लिए। श्रीमती प्रीति पाठक  ने व संस्था में सभी कार्यरत शिक्षक, शिक्षिकाओं,व  बच्चों को प्रोत्साहित किया। बच्चों की सभी प्रस्तुतियां उत्क्रष्ट रही। जिसमे देश हित, संस्कारिक,मनोरंजक रही। स्कूल के इस कार्यक़म में ऐसा लगा  नही की,पाठक   हमारे बीच नहीं है। उनकी यादों को ताजा करने के लिए एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां बच्चों ने दी।

संस्था के समस्थ स्टाफ़ सूरज ग्वाले,रवीना भाटी,मोनीका कसेरा,ने बच्चों की प्रस्तुतियों में योगदान रहा।संचालन आँचल कसेरा,रवीना भाटी ने किया।

आभार सूरज ग्वाले ने माना।

whatsapp group
Related news