Updates
  1. ईब नदी व्यपवर्तन योजना से लाभान्वित हो रहे किसान,8 ग्राम के लोगों को हो रहा सब्जी और धान की खेती करने में फायदा,जल संसाधन विभाग का दावा गर्मी में भी ईब नदी व्यपवर्तन योजना से 365.80 हेक्टेयर में हो रहा फसल का उत्पादन
  2. सुरजपुर भुरानीडांड से जशपुर दुलदुला लौट रही बाराती स्कार्पियो साहीडांड के पास महुआ पेड़ जा टकराई,,,सभी घायल
  3. रतलाम/आपराधिक तत्वों के विरुद्ध कलेक्टर बाथम की बड़ी कार्रवाई,एक साथ 33 आरोपी जिला बदर
  4. अष्टप्रहरी अखंडकीर्तन महायज्ञ गरियादोहर में शामिल हुई विधायक गोमती साय,,,,, राम का नाम ही सुख शांति प्रदान करता है - गोमती साय
  5. जिला भाजपा कार्यालय में आयोजित हुआ भाजपा का महत्वपूर्ण प्रेसवार्ता : पूर्व प्रदेश महामंत्री कृष्ण कुमार राय सहित जशपुर विधायक ने लोकसभा चुनाव के लिए जारी भाजपा के संकल्प पत्र पर प्रकाश डालते हुवे मोदी की गारंटी पूरा करने का बात कहा
slider
slider

देशव्यापी हड़ताल को ऐतिहासिक रूप से सफ़ल बनाने हुई चर्चा ...

news-details

भरत शर्मा की रिपोर्ट

आज का दिन न्यूज पोर्टल रतलाम: अखिल भारतीय हड़ताल को ऐतिहासिक रूप से सफल बनाने के लिए हुई चर्चा कार्यक्रम हनुमान ताल 80 फ़ीट रोड पर बुधवार को होने वाली देशव्यापी हड़ताल को सफल बनाने के लिए श्रम संगठनो की संयुक्त समिति की मंगलवार को विशेष बैठक रखी गयी जिसमे केंद्र सरकार की श्रम विरोधी नीतियों के खिलाफ 8 जनवरी को होने वाली अखिल भारतीय हड़ताल को ऐतिहासिक रूप से सफल बनाने के लिए चर्चा हुई।

संयुक्त श्रम संगठनों की समिति के अध्यक्ष अश्विनी शर्मा ने बताया कि संयुक्त श्रम संगठनो की विभिन्न 14 सूत्रीय मांगों के लिए एक दिवसीय हड़ताल सम्पन्न होने जा रही है जिसमे सीटू, बैंक, रेलवे, बीमा , पोस्टल सहित देश की सभी श्रम संगठन सम्मिलित होने जा रही है । शहर की वर्त्तमान स्थिति को देखते हुए एवं प्रशासन को सहयोग देते हुए परंपरागत स्थान पर कार्यक्रम ना करते हुए इस बार यह कार्यक्रम हनुमान ताल, 80 फ़ीट रोड पर रखा गया है।कार्यक्रम प्रातः 10 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर सभी श्रम संगठनों के पदाधिकारियों ने कल की हड़ताल की ऐतिहासिक रूप से सफल बनाने के लिए संकल्प लिया ।

हड़ताल को सफल बनाने का आह्वान 

इस अवसर पर सीटू से कॉम एमएल नगावत, बैंक यूनियन से हरीश यादव, पेंशनर एसोशिएशन से नरेंद्र जोशी, पोस्टल यूनियन से आईएल पुरोहित, बीमा संगठन से प्रियेश शर्मा, मुकेश जैन, खेल कूद शिक्षक संघ के दीपेंद्र सिंह, महेंद्र सिंह एवं एमआर यूनियन से हरीश सोनी, निखिल मिश्र, कमलेश देशमुख, आंगनवाड़ी संगठन से कृष्णा सोनगरा, आशा उषा कार्यकर्ता संगठन से कीर्ति शर्मा, चरण सिंह यादव आदि हड़ताल को सफल बनाने का आह्वान किया है।

whatsapp group
Related news