Updates
  1. रतलाम में बदमाशों की बेखौफ गुंडागर्दी : आधा दर्जन से ज्यादा गुंडों ने की कपडा व्यापारी की दुकान में घुसकर तोड़फोड़ और मारपीट, तीन घायल,आरोपी फरार
  2. खाद्य मंत्री ने जेवरा में किया प्राथमिक शाला के अतिरिक्त कक्ष का भूमिपूजन
  3. हाई अलर्ट मोड पर रतलाम पुलिस : छुट्‌टी से लौटे एसपी, रातभर कांबिग गश्त कर 140 से अधिक लोगों पर कार्यवाही की
  4. नक्सलियों के खिलाफ और तेज होगी लड़ाई: सीएम, जवानों की शहादत नहीं जाएगी बेकार, मुख्यमंत्री व उप मुख्यमंत्री ने शहीद जवान नितेश एक्का को दी श्रद्धांजलि
  5. नक्सली मुठभेड़ में हुवे दोनों घायलों से मुलाकात कर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने जल्द स्वस्थ होने का किया कामना,डॉक्टरों को बेहतर इलाज का दिया निर्देश
slider
slider

कलकत्ता हाईकोर्ट का निर्णय धर्म आधारित तुष्टिकरण की राजनीति करने वालों के मुंह पर तमाचा- विष्णु देव साय

news-details

रायपुर। धर्म आधारित आरक्षण पर कलकत्ता उच्च न्यायालय का निर्णय स्वागत योग्य है। यह धर्म आधारित वोटबैंक की राजनीति करने वालों, तुष्टिकरण की राजनीति करने वालों के मुंह पर तमाचा है। 

यह कहना है छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का। उन्होंने कहा है कि कांग्रेस और इंडी गठबंधन लगातार संविधान की हत्या की साज़िश कर रही है। हम सभी जानते हैं कि धर्म आधारित आरक्षण का भारतीय संविधान में कोई स्थान नहीं है। कल माननीय कलकत्ता उच्च न्यायालय का इससे संबंधित एक फ़ैसला आया है जिसमें कोर्ट ने 2010 के बाद पश्चिम बंगाल में जारी किए गए सभी धर्म आधारित ओबीसी प्रमाणपत्रों को रद्द कर दिया है। यह देश के ओबीसी, आदिवासी और तमाम पिछड़े समाजों के लिए बड़ा फ़ैसला है। 

श्री साय ने कहा कि ये फैसले बताते हैं कि ममता बनर्जी की सरकार गैर-संवैधानिक तरीके से, तुष्टिकरण की नीति को आगे बढ़ा रही थी। इंडी गठबंधन केवल वोट बैंक की राजनीति के कारण लगातार आदिवासियों, पिछड़ों के हक़ पर डाका डाल रही है, उनका अधिकार छीन कर मुसलमानों को देना चाहती है, इसकी जितनी निंदा की जाय वह कम है। 

उन्होंने कहा कि इससे भी अधिक गंभीर बात यह है कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री सुश्री ममता बनर्जी ने कहा है कि वे इस निर्णय को नहीं मानेंगी, और नहीं लागू करेंगी। यह बहुत ही दुर्भाग्यजनक है। हमारे प्रधानमंत्री मोदी जी भी लगातार यह स्पष्ट कर रहे हैं कि धर्म आधारित किसी आरक्षण का भारत के संविधान में कोई स्थान नहीं है। लगातार संविधान के बारे में दुष्प्रचार करने वाली कांग्रेस को बताना चाहिए कि इस तरह इंडी गठबंधन द्वारा किए जा रहे इस कृत्य पर उसका क्या कहना है? भाजपा जहां परिश्रम की पराकाष्ठा कर रही है, वहीं कांग्रेस और उसका गठबंधन तुष्टिकरण की पराकाष्ठा पार कर हर हद पार कर रही है। न तो भाजपा इसे सहन करेगी और न ही देश का पिछड़ा, दलित और आदिवासी वर्ग इसे बर्दाश्त करेगा। कांग्रेस और तृणमूल कांग्रेस को इसका जवाब देना होगा।

whatsapp group
Related news