Updates
  1. महिला से फोन-पे के माध्यम से जबरन रकम ट्रांसफर कराने, मोबाईल लूटने व छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार।
  2. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सुरक्षा व्यवस्था में व्यवधान उत्पन्न करने वालों के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज करने एसडीएम ने थाना प्रभारी को दिया निर्देश : आचार संहिता का उल्लंघन करने सहित सक्षम अधिकारी से अनुमति प्राप्त किए बगैर धरना प्रदर्शन और नारेबाजी करने मामले में भी कार्यवाही के निर्देश
  3. स्वयं सहायता समूह की महिलाओ ने निकाली मतदाता जागरूकता रैली:लोगों को मतदान के प्रति किया जागरूक, स्लोगन के माध्यम से ग्रामीणों को वोट का बताया महत्व
  4. मनोनयन/अखिल भारत हिन्दू महासभा ने योगेश मराठा को बनाया इंदौर जिला अध्यक्ष
  5. भाजपा के दिग्गज नेताओं को होगा, जिला मुख्यालय मे एक दिवसीय आगमन, क्षेत्रीय संगठन मंत्री कार्यकर्ताओ से होंगे रूबरू, लोकसभा चुनाव की रणनीति पर होगी चर्चा,
slider
slider

भाजपा सरकार ने देश मे भय, अराजकता पैदा करने कानून बनाया है... धर्म से धर्म को लड़ाना भाजपा का एजेण्डा है,

news-details

सीएए, एनआरसी पर भाजपा का प्रदर्शन विफल : कांग्रेस

भाजपा सरकार ने देश मे भय, अराजकता पैदा करने कानून बनाया है...

धर्म से धर्म को लड़ाना भाजपा का एजेण्डा है,

रायपुर /26 दिसंबर 2019। भारतीय जनता पार्टी द्वारा सीएए के समर्थन में आज किये गये प्रदर्शन को कांग्रेस ने पूरी तरह विफल बताया है। प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता सुशील आनंद शुक्ला ने कहा है कि दुर्भाग्यजनक है, विदेशी नागरिकों के लिये कानून बनाने का दावा करने वाली भाजपा सीएए और एनआरसी के नाम पर देश को जला रही है। मोदी सरकार को विदेशी नागरिकों की चिंता है, लेकिन देश के नागरिकों की देश के अमन चैन की कोई चिंता नही है। भारत के प्रधानमंत्री कहते है देश में एनआरसी लागू नही होगी। उनके गृहमंत्री अमित शाह संसद में भाषण देते है, कि पूरे देश के लिए एनआरसी लाया जाएगा। मोदी सरकार सीएए, एनआरसी के नाम पूरे देश मे भय और अराजकता का माहौल पैदा करने में लगी है। कानून नागरिकों में सुरक्षा की भावना पैदा करने के लिये बनाये जाते है। भाजपा देश के लोगों को डराने कानून बना रही है। मोदी सरकार द्वारा  नोटबंदी के समान पूरे देश को अपने आपकों भारतीय साबित करने लंबी कतारें लगवाने की साजिश रची जा रही है। प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता सुशील आनंद शुक्ला ने कहा है कि भाजपा सरकार ने देश में भय, अराजकता पैदा करने कानून बनाया है और धर्म से धर्म को लड़ाना भाजपा का एजेण्डा हैैै।

whatsapp group
Related news