slider
slider

रतलाम: मुख्यमंत्री कमलनाथ सिंघम के रूप में उभर कर आये हैं : दिग्विजयसिंह

news-details

भरत शर्मा रतलाम

आज का दिन न्यूज पोर्टल रतलाम : पूर्व सरकार  के 15 वर्ष के कार्यकाल में अधिकारी मन मर्जी से सरकार चला रहे थे।भ्रस्टाचार चरम पर था। मुख्यमंत्री कमलनाथ ने सख्त कदम उठाया है। मुख्यमंत्री सिंघम के रूप में उभर कर आये है। सख्ती से माफिया के खिलाफ कार्रवाई की है। अवैध कब्जा और कालोनी काटने वालो की लिस्ट बना ली है ,सबके खिलाफ कार्रवाई होगी, चाहे किसी भी पार्टी का क्यो न हो।जो सरकारी जमीन पर कब्जा कर रहे है उनके खिलाफ कार्रवाई होगी।

यह कहना है प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजयसिंह का, सिंह रविवार शाम को रतलाम में सर्किट हाउस पर पत्रकारो से चर्चा कर रहे थे। उन्होंने पत्रकारों के सवालों के जवाब में प्रदेश की कमलनाथ सरकार के 1 वर्ष पूरे होने पर सरकार को 10 में से 10 नंबर देने की बात भी कही।

पूर्व सीएम ने यह भी कहा

 सिंह ने कहा कि देश में अभी भाजपा की नहीं, केवल मोदी-शाह की सरकार है जिसने भारत के सभी पड़ोसी मुल्कों के साथ अपने संबंध बिगाड़ लिए हैं। धारा 370 हटाने के बाद कश्मीर में क्या स्थिति  है और अब एनआरसी से पूर्वोत्तर की क्या हालत है।  श्री सिंह ने कहा कि मोदी-शाह सरकार ने पड़ोसी राज्य बांग्लादेश, श्रीलंका, म्यानमार, चीन, श्रीलंका, अफगानिस्तान तक से संबंध खराब कर लिए हैं। नेपाल, भूटान तक से अच्छे संबंध नहीं रहे। अटल जी ने कहा था  कि हम दोस्त चुन सकते हैं, पड़ोसी नहीं इसलिए पड़ोसियों से जहां तक संभव हो अच्छा व्यवहार करना चाहिए।

हेलीपैड और सर्किट हाउस पर कांग्रेस नेताओं ने किया स्वागत

रविवार शाम को रतलाम में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह का हेलीपेड और सर्किट हाउस पर कांग्रेसी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया। सर्किट हाउस पर कांग्रेसी नेताओं के साथ कई कांग्रेसी कार्यकर्ता भी श्री सिंह के स्वागत के लिए पहुंचे।

whatsapp group
Related news