सूजन कोविराज की रिपोर्ट
नगर पंचायत अन्तागढ़ मे नामांकन के अंतिम दिन कांग्रेस पार्टी के 15 पार्षद प्रत्याशीयों ने एक साथ क्षेत्र के विधायक अनूप नाग के उपस्थिति में भारी भीड़ जोश के नामांकन दाखिला किया इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमति सुभद्रा सलाम महिला कांग्रेस कमेटी प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमति कांति नाग जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री अखिलेश चंदेल ब्लाँक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दुर्गेश ठाकुर अध्यक्ष नगर पंचायत अन्तागढ़ संजय ध्रुव उपाध्यक्ष घनश्याम यादव शैख शरीफ हंसराज देहारी जोगेश्वर नाग सैकड़ों की संख्या में उपस्थित हुए थे। नामांकन के पूर्व उद्बोधन विधायक अनूप नाग जिला पंचायत अध्यक्ष सुभद्रा सलाम अखिलेश चंदेल विश्राम सिंह गावड़े ने छतीसगढ राज्य सरकार के मुखिया मा भूपेश बघेल नेतृत्व मे किसान मजदूर बेरोजगार के हित में किये जा रहे कार्य महिला सशक्तिकरण के लिए चलाई जा रही योजनाओं के विषय पर विस्तृत जानकारी दिए मतदाताओं के उत्साह देख विश्राम सिंह गावड़ै अन्तागढ़ नगर पंचायत के पार्षद प्रत्याशीयों को जीत की अग्रीम शुभकामनाएं दी।