Updates
  1. स्वीप प्रोग्राम के तहत के. बी. पटेल कॉलेज की रासेयों इकाई ने निकाली जागरूकता रैली एवं किया मेहँदी प्रतियोगिता का आयोजन
  2. महावीर स्वामी के जन्म महोत्सव पर हल्दीबाड़ी में स्कूली बच्चों ने किया स्वामी जी के उपदेशों पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम
  3. नाबालिग को गर्भवती करने एवं उसकी हत्या करने के अभियुक्त दीपक गुप्ता को कोतबा पुलिस ने किया गिरफ्तार,,आरोपी के विरूद्ध चौकी कोतबा में धारा 302, 376(2)(ढ) भा.द.सं. एवं 6 पाॅक्सो एक्ट का अपराध दर्ज
  4. प्लास्टिक नहीं, धरती बचाओ! निशान्त
  5. पुलिस प्रेक्षक ने स्ट्रांग रूम एवं मतगणना स्थल का निरीक्षण किया,सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली आवश्यक दिशा निर्देश दिए
slider
slider

सामाजिक आर्थिक सर्वेक्षण कार्यों का कलेक्टर एवं जिपं सीईओ ने किया निरीक्षण...

news-details

नदीम खान सूरजपुर

सूरजपुर/01 अप्रैल 2023/ सामाजिक आर्थिक सर्वेक्षण 2023 का कार्य आज से जिले के सभी जनपद पंचायतों में प्रारंभ हो गया है। कलेक्टर सुश्री इफ्फत आरा एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुश्री लीना कोसम ने विकासखंड भैयाथान के ग्राम पंचायत खोपा, शिवप्रसादनगर तथा भवराही सहित जिले के विभिन्न ग्राम पंचायतों में किये जा रहे सर्वेक्षण कार्यों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सुपरवाइजर, प्रगणक दल को 30 अप्रैल 2023 तक सर्वे कार्य पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया।

     कलेक्टर ने प्रगणक दलों से चर्चा की और सर्वेक्षण हेतु निर्धारित प्रपत्र का अवलोकन किया। उन्होंने प्रगणक दलों को सामाजिक आर्थिक सर्वेक्षण कार्य को त्रुटि रहित करने के निर्देश दिए। उन्होंने सर्वेक्षण के लिए वार्ड पंचों की जिम्मेदारी, मकानों का नंबरिंग, सर्वे की प्रक्रिया, मोबाइल एप, पोर्टल में ऑनलाइन एंट्री एवं मैनुअल एंट्री के बारे में आवश्यक निर्देश दिए। इस कार्य को पूर्ण करने के लिए जिले में 110 सुपरवाइजर एवं 500 प्रगणक की ड्यूटी लगाई गई है। साथ ही ग्रामवासियों को सर्वेक्षण कार्य में सहयोग करने की अपील की।

whatsapp group
Related news