Updates
  1. जीवनदायनी तिवारी नाला के जीर्णोद्धार से दूर हो सकता है शहर में मंडराया गंभीर जल संकट,निदान हेतु जल संसाधन विभाग के 42.6 लाख रुपए का प्रस्ताव प्रशासन के पास लंबित,डीएमएफ मद से कार्य किए जाने प्रस्ताव पर मुहर की प्रतीक्षा
  2. ईब नदी व्यपवर्तन योजना से लाभान्वित हो रहे किसान,8 ग्राम के लोगों को हो रहा सब्जी और धान की खेती करने में फायदा,जल संसाधन विभाग का दावा गर्मी में भी ईब नदी व्यपवर्तन योजना से 365.80 हेक्टेयर में हो रहा फसल का उत्पादन
  3. सुरजपुर भुरानीडांड से जशपुर दुलदुला लौट रही बाराती स्कार्पियो साहीडांड के पास महुआ पेड़ जा टकराई,,,सभी घायल
  4. रतलाम/आपराधिक तत्वों के विरुद्ध कलेक्टर बाथम की बड़ी कार्रवाई,एक साथ 33 आरोपी जिला बदर
  5. अष्टप्रहरी अखंडकीर्तन महायज्ञ गरियादोहर में शामिल हुई विधायक गोमती साय,,,,, राम का नाम ही सुख शांति प्रदान करता है - गोमती साय
slider
slider

अवैध रुप से एक किलो धान भी खरीदी केन्द्रो तक न पहुंच पाये कलेक्टर दीपक सोनी ने अपनाया कड़ा रुख

news-details

अवैध धान आगर खरीदी केन्द्र   तक पहुंचा तो जिम्मेदार अधिकारियों पर होगा  कार्यवाही

शमरोज खान सूरजपुर 

सप्ताहिक बैठक में कलेक्टर ने दिये अधिकारियों को निर्देश

सूरजपुर 18 नवम्बर 2019/ कलेक्टर श्री दीपक सोनी के द्वारा आज संयुक्त जिला कार्यालय में सप्ताहिक समीक्षा हेतु बैठक ली गई। जिसमें कलेक्टर ने अधिकारियों को सूचना तंत्र मजबूत करते हुए धान के अवैध परिवहन पर पूर्णतः नियंत्रण करने निर्देशित किया। उन्होंने कृषक हेल्पलाईन नम्बर 9111033446 को समस्त धान खरीदी केन्द्रों एवं सहकारी समितियों में बैनर बनाकर चस्पा कराने निर्देश दिया जिससे अवैध धान की सूचना जिले के कृषक हेल्पलाईन नम्बर पर जिला प्रशासन तक पहुंचा सके। कलेक्टर ने बताया कि प्रत्येक अमले को सजग एवं मुस्तैद रहना है जिससे अवैध रुप से 1 किलो धान भी खरीदी केन्द्रो तक न पहुंच पाये, अवैध परिवहन करते पाये जाने वालों पर प्रशासन के द्वारा सख्त कार्यवाही की जायेगी।

whatsapp group
Related news