Updates
  1. महिला से फोन-पे के माध्यम से जबरन रकम ट्रांसफर कराने, मोबाईल लूटने व छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार।
  2. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सुरक्षा व्यवस्था में व्यवधान उत्पन्न करने वालों के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज करने एसडीएम ने थाना प्रभारी को दिया निर्देश : आचार संहिता का उल्लंघन करने सहित सक्षम अधिकारी से अनुमति प्राप्त किए बगैर धरना प्रदर्शन और नारेबाजी करने मामले में भी कार्यवाही के निर्देश
  3. स्वयं सहायता समूह की महिलाओ ने निकाली मतदाता जागरूकता रैली:लोगों को मतदान के प्रति किया जागरूक, स्लोगन के माध्यम से ग्रामीणों को वोट का बताया महत्व
  4. मनोनयन/अखिल भारत हिन्दू महासभा ने योगेश मराठा को बनाया इंदौर जिला अध्यक्ष
  5. भाजपा के दिग्गज नेताओं को होगा, जिला मुख्यालय मे एक दिवसीय आगमन, क्षेत्रीय संगठन मंत्री कार्यकर्ताओ से होंगे रूबरू, लोकसभा चुनाव की रणनीति पर होगी चर्चा,
slider
slider

भाजपा ने रतलाम जिले की 23 मंडल अध्यक्षों में से 13 मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति की

रिपोर्टर भरत शर्मा रतलाम

आज का दिन न्यूज वेब पोर्टल रतलाम:  भाजपा के जिला निर्वाचन अधिकारी विनोद गोटिया ने संगठन चुनाव की मण्डल स्तरीय प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद नवनिर्वाचित मण्डल अध्यक्षों की घोषणा की है। जिले के 23 मंडलों में से 13 मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति की घोषणा की गई है जबकि 10 मंडल के अध्यक्षों के नाम अभी तय नहीं हुए हैं।

यह घोषणा सहायक निर्वाचन अधिकारी प्रेम उपाध्याय की सहमति से की गई है। यह जानकारी भाजपा जिलाध्यक्ष राजेन्द्रसिंह लुनेरा ने दी।

सैलाना विधानसभा के मंडल

यहां पर 5 में से 4 पर अध्यक्ष की नियुक्ति की गई है। राजापुरा माताजी मंडल के लिए प्रभु चारेल, बाजना मंडल के लिए प्रशांत अग्रवाल, सरवन मंडल के लिए बापू सिंह, रावटी मंडल के लिए अंबाराम गरवाल को अध्यक्ष बनाया गया है।

रतलाम ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के मंडल

यहां पर 5 में से 2 मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति की गई है। रतलाम ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के नामली मंडल के लिए दिनेश धाकड़, चंद्रशेखर आजाद मंडल के लिए देवीलाल गुर्जर को अध्यक्ष बनाया गया है।

आलोट विधानसभा क्षेत्र के मंडल

यहां पर भी 4 में से 2 मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति की गई है। आलोट विधानसभा क्षेत्र के बडौदा मंडल के लिए महेंद्र सिंह दादू, आलोट मंडल के लिए विक्रम सिंह आंजना को अध्यक्ष बनाया गया है।

रतलाम विधानसभा क्षेत्र के मंडल

यहां पर 5 में से 3 मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति की गई है। रतलाम विधानसभा क्षेत्र के सूरज मल जैन मंडल के लिए अध्यक्ष निलेश गांधी, श्यामा प्रसाद मुखर्जी मंडल के लिए मयूर पुरोहित, अंबेडकर मंडल के लिए करण धीर को अध्यक्ष बनाया गया है।

जावरा विधानसभा क्षेत्र के मंडल

यहां पर 4 में से 2 मंडल अध्यक्ष की नियुक्ति की गई है। जावरा विधानसभा क्षेत्र के जावरा ग्रामीण मंडल के लिए मुकेश बग्गड़, जावरा नगर के लिए पवन सोनी को अध्यक्ष बनाया गया है।

whatsapp group
Related news