Updates
  1. महिला से फोन-पे के माध्यम से जबरन रकम ट्रांसफर कराने, मोबाईल लूटने व छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार।
  2. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सुरक्षा व्यवस्था में व्यवधान उत्पन्न करने वालों के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज करने एसडीएम ने थाना प्रभारी को दिया निर्देश : आचार संहिता का उल्लंघन करने सहित सक्षम अधिकारी से अनुमति प्राप्त किए बगैर धरना प्रदर्शन और नारेबाजी करने मामले में भी कार्यवाही के निर्देश
  3. स्वयं सहायता समूह की महिलाओ ने निकाली मतदाता जागरूकता रैली:लोगों को मतदान के प्रति किया जागरूक, स्लोगन के माध्यम से ग्रामीणों को वोट का बताया महत्व
  4. मनोनयन/अखिल भारत हिन्दू महासभा ने योगेश मराठा को बनाया इंदौर जिला अध्यक्ष
  5. भाजपा के दिग्गज नेताओं को होगा, जिला मुख्यालय मे एक दिवसीय आगमन, क्षेत्रीय संगठन मंत्री कार्यकर्ताओ से होंगे रूबरू, लोकसभा चुनाव की रणनीति पर होगी चर्चा,
slider
slider

जशपुर विधायक अचानक पहुंचे सरबकोम्बो में लगे राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर में।शिविर में अपने बीच विधायक को देख बच्चों में ख़ुशी का माहौल बन गया।देखते ही देखते ग्रामीणों ने भीड़ बना दिए फिर विधायक ने बच्चों को गाना एवं कहानी सुनाकर उपस्थित लोगों का मन मोह लिए साथ ही कहा अब मेरा सरबकोम्बो से बहुत लगांव हो गया फिर........

news-details

परेश दास साहीडाँड़

*आज का दिन*                                                                                     

सरबकोम्बो से मेरा बहुत लगाव हो गया है।अब सरबकोम्बो को बहुत आगे ले जाऊंगा।यहाँ का हर समस्या मेरा समस्या है- विनय भगत

साहीडाँड़- विकास खंड स्तरीय राष्ट्रीय आदिवासी दिवस में सम्मिलित होकर लौटते समय सरबकोम्बो के डाँड़टोली में चल रहे सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना का शिविर के बेनर देख रुक गये।विधायक को अपने बीच देख शिविर के बच्चों में ख़ुशी का माहौल बन गया,वहीँ गांव के लोगों ने भी विधायक के आने की खबर सुन गांव के लोग भी जुट गये और देखते ही  देखते भारी भीड़ हो गया।ग्रामीणों एवं एन एस एस के बच्चों ने भी जोरदार स्वागत किये। विधायक शिविर स्थल पहुंचकर सर्व प्रथम स्वामी विवेकानंद के प्रतिमा में अगरबत्ती द्वीप जलाकर स्वामी विवेकानंद के विचारों को याद किया।

 

  *शिविर से अनुशासन और आत्मविश्वास बढ़ता है*

         विधायक भगत ने राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर के बच्चों को संबोधित करते हुए कहा,शिविर के माध्यम से हर व्यक्ति का अनुशासन और आत्मविश्वास बढ़ता है।लोगों के दिनचर्या में सुधार आता है कहते हुए कहा कि पढ़ाई के साथ साथ संस्कृति ज्ञान,सामाजिक ज्ञान,और खेल का भी अहम भूमिका रहता है।हर व्यक्ति को एक उद्देश्य ले के चलना चाहिये।किसी भी कार्य को करें लेकिन लगन और ईमानदारी से करने की सलाह दिए।

 

*पढ़ाई से होता है राष्ट्र निर्माण*

    विधायक विनय भगत ने शिविर के विद्य्यार्थियों को बुलंद करते हुए कहा कि पढ़ाई से ही राष्ट्र निर्माण होता है और पढ़ाई करके ही लोग अपने माता,पिता,समाज,गांव,देश और प्रदेश का नाम और विकास सम्भव है। पढ़ाई से अच्छा संस्कार मिलने की बात कहते हुए सभी विदयार्थियों को कुशल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दिए।

 

*महात्मा गांधी और वीर विरसामुंडा के विचारों  को सुनाये*

       विधायक भगत ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के 150 वीं जयंती को याद कराते हुए कहा गांव से लेकर पूरे देश प्रदेश में गांधी के विचारों को लेकर रैली निकालकर याद किया गया।महात्मा गांधी का  राष्ट्र के लिए किये योगदान को लोगों को बताया। राष्ट्रीय आदिवासी दिवस है कहते हुए उपस्थित शिविर के बच्चों सहित लोगों को वीर विरसामुंडा के  वीरता और विचारों को भी संक्षिप्त में समझाये।

*सरबकोम्बो गांव प्रेम हो गया है, इस गांव से मै बहुत खुश हूँ*

       विधायक विनय भगत ने अपने संबोधन में कहा कि यह गांव से मेरा रिश्ता और प्रेम बढ़ गया है।मै इस गांव को बहुत आगे ले जाना चाहता हूँ कहते हुए कहा अब आप लोग अपने ही परिवार का विधायक है समझ लें।निःसंकोच अपने विचारों को मेरे पास रखें।आप लोगों ने जो मुझे जिताकर ऋण दिया है मुझे आप लोगों की हर प्रयास रहेगा की विधायक के प्रति शिकायत नही आने दूंगा और आप लोगों के सेवा के लिए तत्पर रहूंगा।

       विधायक ने लोगों को अनुरोध किया कि नशा को कम करें,नशा से परिवार, समाज ,गांव ख़राब होता है बच्चों में संस्कार गलत मिलता है।नशा से बचें नशा से नाश होता है।आज तक किसी ने नशा से नही बना है बल्कि नशा से कई परिवार टूट गए हैं तो कई परिवार बिखर गए हैं। जब भी इस रास्ते से गुजरूँ यहाँ रुककर कोम्बो गांव के हालचाल जाने बिना नही जाऊंगा ये मेरा वादा है।आप भी कभी संकोच न करें जहाँ भी देखें मुझे रोककर,अपना  समझकर अपना विचार रखें मै आपके ही परिवार का हूँ।

     उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के संस्था प्रमुख मोहम्मद एकबाल खान ने  विधायक विनय भगत को आभार व्यक्त करते हुए विद्यालय के कुछ मुलभुत कमियों को रखे जिससे विधायक ने जल्द से जल्द विद्यालय आकर समाधान करने का आश्वासन दिए हैं।

whatsapp group
Related news