शमरोज खान सूरजपुर
सूरजपुर: जिले के प्रेमनगर ब्लॉक के शा0 उ0 मा0 विद्यालय चंदननगर में विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी आलोक सिंह और सहायक विकास खंड शिक्षा अधिकारी प्रताप सिंह पैकरा ने बच्चों को सफल होने का दिए मंत्र जिसमे मा0 शाला और हाई स्कूल के बच्चे शामिल थे,कार्यक्रम की शुरुवात हाई स्कूल प्रभारी हरिश्चन्द्र वर्मा ने बीईओ सर का स्वागत करते हुए उदबोधन के लिए आमंत्रित किये। सिंह जी ने सभी को देवउठनी (तुलसी विवाह) त्योहार की बधाई दिए। सभी छात्र छात्राओं को दैनिक जीवन की स्वच्छता के बारे में विशेष जानकारी दिए। स्वच्छ शरीर मे स्वच्छ मन का वास होता है इसलिए आप सभी स्वच्छ्ता का ध्यान रखें, परीक्षा में कैसे सफल हो, क्या करना चाहिए, कैसे लिखना है, इस सभी बारीकियों की जानकारी एक एक करके बताया गया जिसको बच्चे समझे और पालन करने सहमति जताई।नशा शरीर के लिए नुकसानदेह है इसीलिए नशे से दूर रहना चाहिए , माँ बाप भगवान का रूप होता है इसलिए हमेशा भगवान रूपी माँ पाप की बात माने उनका आशीर्वाद लेते रहे क्योंकि इस युग में केवल माता पिता ही देव तुल्य हैं।हमेशा सुबह उठकर पढ़ाई करें। दिन भर में 6 घंटे की पढ़ाई और 6 घंटे की नींद जरूरी है।गुरुजनों की हमेशा आदर करनी चाहिए और उन्हें जिंदगी भर नहीं भूलने चाहिए। हमेशा अच्छे लोगों को आदर्श के रूप में माने। बीईओ सिंह अपने पढ़ाई जीवन के उतार चढ़ाव को उदाहरण स्वरूप छात्रों को भी बताए कि मैंने कैसे परिश्रम किया और आज इस स्थिति में हूँ। सिंह जी ने मोटिवेशन देते हुए अपने सफल दोस्तो की परिश्रम को कहानी के रूप में बताए और आज वे विदेशों में सेवा दे रहे हैं।इंटरनेट का सदुपयोग करना बताये की कैसे ऑनलाइन हर टॉपिक को घर बैठे सीखा और पढ़ा जा सकता है साथ ही साथ ये भी बताए कि आपके यहाँ दीक्षा एप और स्मार्ट क्लास के माध्यम से व्याख्याता हरिश्चंद्र पढ़ाते हैं इससे आपको पढ़ने और ऑनलाइन टॉपिक खोजने में और आसानी होगी जो कि बहुत सराहनीय और अनुकरणीय कार्य है। हमेशा समाज मे अच्छा काम करने वालो को अपनी आदर्श माने और हमारे जी सिपाही हैं जो दिन रात बॉर्डर की रखवाली करते हैं उसे आदर्श माने , साथ ही सिंह जी ने विद्यालय के बच्चों की स्वच्छता पहनावा और वेशभूषा की तारीफ किये। आलस्यपन की गुलाम कभी न बने हम चाहे कितनो ही पढ़ ले लेकिन खेती किसानी करने को कभी शर्म न समझे। हमे हर काम करनी आनी चाहिए।गरीबी की बाधाओं को तोड़ने के कई तरीके हैं आप गरीब बने रहेंगे कोई नही आएगा आपको मदद करने। आप सभी को खेती किसानी के अलावा और भी जीवनोपार्जन के कार्य करनी चाहिए न हम पूरी तरह से किसानी छोड़ सकते है और ये नही किसानी के सिवा और कुछ न करें। आप ऊपर आएंगे तो देश और बढ़ेगा। ऐसे आगे बढ़ने बहुत जानकारी देकर बच्चों को प्रेरित किए। अंत मे पॉलीथिन का उपयोग न करने और उसके हानि के बारे में बताकर सभी छात्र छात्राओं को बताया गया। इस कार्यक्रम में संकुल समन्वयक कमलेश्वर यादव, व्याख्यता हरिश्चन्द्र वर्मा,ईश्वर नेताम,बलदेव जगत,चंदन सिंह कंवर,रामायण सिंह,घासीराम राठिया,कलेश्वर यादव,सत्येंद्र पाल यादव,आदित्य शर्मा ,शांति राजपूत,राम कुमार कौशिक,बिदेश साहू,फत्ते नारायण यादव,सोनसाय लवकुश उपस्थित थे। इसकी जानकारी उत्कृष्ट शिक्षक कृष्ण कुमार ध्रुव ने दिया।