Updates
  1. चिरमिरी पुलिस ने किया बिना नम्बर स्कूटी में अवैध मादक गांजा का परिवहन करते गांजा विक्रेता को गेल्हापानी से गिरफ्तार
  2. चिलचिलाती धुप में विधायक गोमती भाजपा प्रत्याशी राधेश्याम के साथ निकली सड़क पर ,मांगे वोट
  3. निर्वाचन जैसे महत्वपूर्ण कार्य में लापरवाही बरतने पर पत्थलगांव के विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी धनीराम भगत निलंबित : जशपुर कलेक्टर डॉ रवि मित्तल ने किया बड़ा कार्यवाही,भगत का उक्त कृत्यउदासीनता एवं लापरवाही का द्योतक तथा छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम, 1965 के नियम 03 के विपरीत
  4. कोरबा संसदीय निर्वाचन में 27 अभ्यर्थी मैदान में, 7 मई को सुबह 7 से शाम 6 तक होगी मतदान, मतदान दलों को दिया जाएगा ओ.आर.एस. पैकेट...
  5. बांस के डंडे से पत्नी के सर में मारकर हत्या करने वाले आरोपी पति को पुलिस ने किया गिरफ्तार।
slider
slider

गोवर्धन पूजा के अवसर पर गोठनो में की गई गौ पूजा,,,,,चार नए गोठान निर्माण का किया गया भूमि पूजन।

news-details

नारायणपुर:- कुनकुरी विकास खण्ड के कई ग्राम पँचयतों में दीपावली के दूसरे दिन गोवर्धन पूजा के अवसर गोठान दिवस के रूप में मनाया गया और इसी दिन 5 नए गोठान निर्माण का भूमि पूजन भी किया गया। जनप्रतिनिधियों ने विधि विधान से मवेशियों की पूजा अर्चना की गई।

     कुनकुरी विकास खण्ड के अंतर्गत बनकोम्बो,चराईखारा फरसाकानी ,बोडोकछार,गड़ाकाटा,केराडीह, जोरातराई,भेलवाटोली,में गौ पूजा कर क्षेत्रवासियों की मंगलकामनाये का आशीर्वाद मांगा,छत्तीसगढ़ सरकार की सबसे अच्छी योजना में से एक योजना गोठान है ग्राम पँचयतों में गोठान बना कर गाय बैलों ओर बछड़ों के लिए चारा पानी सहित सभी व्यवस्था समाहित है अब गौ पालकों को चारा पानी के लिए अलग से व्यवस्था नही करना पड़ेगा, बीमार पढ़ने पर इलाज भी गोठान में होगी राज्य सरकार पूरे प्रदेश में गौ सरंक्षण को लेकर एक मुहिम चलाई है। सरकार ने स्थानीय त्योहारों को बढाने के लिए काम कर रही है,कई स्थानीय त्योहारों पर शासकीय अवकाश भी दे रही है।

  *नए गोठान का किया गया भूमि पूजन*

कुनकुरी विकास खन्ड में कुल 51 पंचयात है सभी पँचयतों मे धीरे धीरे गोठनो का निर्माण किया जाएगा। अब तक इस विकासखंड में 8 गोठनो का निर्माण हो चुका है और सभी गोठनो मे गाय बैलों को रख रखाव किया जा रहा है। गोवर्धन पूजा के दिन इस ब्लाक में 4 नए गोठान निर्माण होनी है जिसका विधिवत भूमि पूजन स्थानीय जनप्रतिनिधियों के द्वारा किया गया। जिसमे रायकेरा,कंडोरा, घटमुण्डा,ओर गोरिया में अब जल्द ही गोठान का निर्माण कर मवेशियों को रखा जाएगा। इस अवसर पर गोठान समिति के सभी सदस्य,सरपंच,सचिव,पंच,जनपद सदस्य सहित ग्रामीण उपस्थित थे।

whatsapp group
Related news