रायपुर-कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम के द्वारा मिडिया को दिए गए एक बयान से राज्य की सियासत गर्मा गयी है,बयान के बाद आये भूचाल से राजनीति के गलियारों में चर्चाओं का बाज़ार भी गर्म हो गया है।
ज्ञात हो की कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक मोहन मरकाम ने मीडिया में एक बयान दिया है जिसमें उनके द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य के पूर्व दो मुख्यमंत्रियों को जल्द ही जेल जाने का बात कहा गया है।मिली जानकारी के अनुसार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम ने बड़ा बयान दिया है उहोंने कहा कि कांग्रेस की 10महीनों का काम देखकर विपक्षी घबरा गए है।मीडिया से चर्चा करते हुए उन्होंने बताया पूर्व के दोनों मुख्यमंत्रियों के कार्यकाल के समय के घोटालों के कई जाँच चल रही है।जांच रिपोर्ट आने पर जल्द ही दोनों पूर्व मुख्यमंत्री जेल जाएंगे।मीडिया द्वारा चित्रकोट चुनाव के बारे में पूछे जाने पर अध्यक्ष मरकाम ने कहा चित्रकोट चुनाव जीतकर बस्तर को भाजपा मुक्त करेंगे।