slider
slider

13 डॉक्टर्स की नवीन पदस्थापना

 रायपुर- स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के अवर सचिव सुनील नारायनिया के आदेशानुसार जारी पत्र के अनुसार 13 डाक्टर्स को पीजी उपयोगिता के अनुसार अस्थाई रूप से आगामी आदेश तक नवीन पदस्थापना स्थल पर पदस्थ किया गया है। वहीं 3 डाक्टर्स की पदस्थापना यथावत रखी गई है। 

आदेशानुसार डॉ. अदित्य केकती एसएस जनरल सज्ररी जिला चिकित्सालय नारायणपुर से जिला चिकित्सालय कांकेर, डा. रमेश कुमार एसएस जनरल सर्जरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामनुजगंज से जिला चिकित्सालय बलरामपुर, डा. उषा अर्मो एमएस ईएनटी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लैलूंगा से जिला चिकित्सालय बेमेतरा, डा. राजेंद्र प्रसाद पटेल एमडी रेडियोथेरेपी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सरिया तहसील बरमकेला से चिकित्सा महाविद्यालय रायपुर, डा. आशुतोष गुप्ता एमडी रेडिया डायग्नोसिस सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मगरलोड से जिला चिकित्सालय रायपुर, डा. मनीष कुमार मेश्राम एमडी रेडियो डायग्नोसिस जिला चिकित्सालय दंतेवाड़ा से जिला चिकित्सालय जगदलपुर, डा. संजय अग्रवाल एमडी रेडियो डायग्नोसिसि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरमकेला से जिला चिकित्सालय मुंगेली, डा. मृंत्युजय सराफ एमडी पैथोलॉजी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दानी कुण्डी, ब्लॉक मरवाही से जिला चिकित्सालय कांकेर, डा. श्रृंगी नेताम एमडी पिडियाट्रिक्स सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तखतपुर से जिला चिकित्सालय बेमेतरा, डा. योगेश कुमार वर्मा एमडी पिडियाट्रिक्स सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पलारी से चिकित्सालय बलौदाबाजार, डा. राकेश कुमार पटेल एमडी जनरल मेडिसीन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घरघोड़ा से जिला चिकित्सालय रायपुर, डा. अजय कुमार ठाकुर एमडी एनेस्थेएिसयोलॉजी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाटन से यथावत, डा. पदमा लोचन पटेल एमडी एनेस्थेसियोलॉजी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र विजयनगर से जिला चिकित्सालय रायगढ़, डा. नीरज कुमार शर्मा डिप्लोमा इन रेडियोडायग्नोसिस प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मरदापोटी कांकेर से जिला चिकित्सालय कोण्डागांव, डा. योगेश चौहान डीएलओ जिला चिकित्सालय बैकुण्ठपुर से यथावत तथा डा. कल्याण सिंह कुरुवंशी डिप्लोमा इन अर्थोपेडिक्स जिला चिकित्सालय बलौदाबाजार से यथावत रखा गया है।

 

 

whatsapp group
Related news