slider
slider

विधानसभा अध्यक्ष डाॅ. महंत ने किया 5.57 करोड़ से अधिक की राशि का भूमिपूजन एवं लोकार्पण

news-details

अफ़सर अली
 
चिरमिरी । विधानसभा अध्यक्ष डाॅ. चरण दास महंत ने मुख्य अतिथि की आसंदी से आज नगर पालिक निगम चिरमिरी परिसर में 5 करोड़ 57 लाख 38 हजार रूपये की राशि का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया जिसमें 60 लाख 77 हजार रूपये की राशि का भूमिपूजन एवं 4 करोड़ 96 लाख 61 हजार रूपये की राशि का लोकार्पण शामिल है। इस दौरान कोरबा लोकसभा क्षेत्र की सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत, सरगुुजा विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष (राज्य मंत्री) एवं भरतपुर-सोनहत क्षेत्र के विधायक गुलाब कमरो, मनेन्द्रगढ के विधायक डाॅ.विनय जायसवाल, नगर निगम चिरमिरी के महापौर के.  डमरू रेड्डी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती कलावती मरकाम, कलेक्टर डोमन सिंह एवं पुलिस अधीक्षक विवेक षुक्ला सहित जनप्रतिनिधि, आम नागरिक, जिला-पुलिस प्रशासन के संबंधित अधिकारीगण एवं नगरवासी बडी संख्या में उपस्थित थे।
मुख्य अतिथि डाॅ. महंत ने भूमिपूजन एवं लोकार्पण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मिलजुलकर कार्य करने एवं पारिवारिक वातावरण निर्मित करने की बात कही। उन्होंने गांधी जी के मंत्र को सभी को अपनाने की समझाईश देते हुए योजना बनाने की जानकारी दी। डाॅ. महंत ने चिरमिरी में शुभारंभ हुए मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान, सार्वभौम पीडीएस, शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना, वार्ड कार्यालय योजना एवं मुख्यमंत्री हाट-बाजार क्लीनिक योजना के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री के कोरबा प्रवास का भी जिक्र किया।
कार्यक्रम को कोरबा लोकसभा क्षेत्र की सांसद श्रीमती महंत ने भी संबोधित किया। उन्होंने आगामी समय में चिरमिरी को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की बात कही। इसी तरह सरगुुजा विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष (राज्य मंत्री) एवं भरतपुर-सोनहत क्षेत्र के विधायक श्री कमरो, मनेन्द्रगढ क्षेत्र के विधायक डाॅ. जायसवाल, महापौर के. डोमरु रेड्डी, कोरिया कलेक्टर डोमन सिंह, चिरमिरी नगर पालिक निगम के सभापति कीर्ति बासो राउल सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। कार्यक्रम में राशन कार्ड एवं दिव्यांगों को नियुक्ति पत्र एवं उत्कृष्ट दुर्गा पण्डाल को प्रगति मंच चिरमिरी द्वारा सम्मानित किया गया।  मुख्य अतिथि डाॅ. चरण दास महंत ने प्लास्टिक रूपी रावण का दहन कर लोगों को प्लास्टिक यूज न करने की प्रेरणा दी।

whatsapp group
Related news