Updates
  1. ईब नदी व्यपवर्तन योजना से लाभान्वित हो रहे किसान,8 ग्राम के लोगों को हो रहा सब्जी और धान की खेती करने में फायदा,जल संसाधन विभाग का दावा गर्मी में भी ईब नदी व्यपवर्तन योजना से 365.80 हेक्टेयर में हो रहा फसल का उत्पादन
  2. सुरजपुर भुरानीडांड से जशपुर दुलदुला लौट रही बाराती स्कार्पियो साहीडांड के पास महुआ पेड़ जा टकराई,,,सभी घायल
  3. रतलाम/आपराधिक तत्वों के विरुद्ध कलेक्टर बाथम की बड़ी कार्रवाई,एक साथ 33 आरोपी जिला बदर
  4. अष्टप्रहरी अखंडकीर्तन महायज्ञ गरियादोहर में शामिल हुई विधायक गोमती साय,,,,, राम का नाम ही सुख शांति प्रदान करता है - गोमती साय
  5. जिला भाजपा कार्यालय में आयोजित हुआ भाजपा का महत्वपूर्ण प्रेसवार्ता : पूर्व प्रदेश महामंत्री कृष्ण कुमार राय सहित जशपुर विधायक ने लोकसभा चुनाव के लिए जारी भाजपा के संकल्प पत्र पर प्रकाश डालते हुवे मोदी की गारंटी पूरा करने का बात कहा
slider
slider

प्रियंका गांधी को सौपीं जा सकती कांग्रेस की कमान... अगले सप्ताह हो जायेगा नए अध्यक्ष का ऐलान

news-details

नई दिल्ली से कुमार आलेष एवं सुरेंद्र सिंह

राहुल गांधी के इस्तीफे की बाद कांग्रेस पार्टी में अगले अध्यक्ष को लेकर तमाम तरह के कयास लगाए जा रहे हैं कि अगला कांग्रेस पार्टी का अध्यक्ष कौन होगा यह तो अगले कुछ दिनों में पता चल जाएगा। aajkadinnews.com को मिली ठोस जानकारी के मुताबिक कांग्रेस पार्टी के अगले अध्यक्ष की घोषणा 25 जुलाई के बाद कभी भी हो सकती है. कहां जा रहा है की अध्यक्ष पद को लेकर एक दो नामों पर पूरी सहमति बन गई है तथा इसका खुलासा भी शीघ्र हो जाएगा राहुल गांधी के बार-बार मना करने के बाद अध्यक्ष पद के सवाल पर यूं तो पूर्व प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह, सुशील कुमार शिंदे, मुकुल वासनिक एवं कई अन्य लोगों के नाम दिए जा रहे हैं लेकिन इस बात की कम ही संभावना है की इनमें से किसी को पार्टी की कमान सौंपी जाएगी ऐसा एक रणनीति के तहत फैसला लिया गया है कांग्रेस कोर कमेटी के कुछ लोग श्रीमती सोनिया गांधी व राहुल गांधी एवं डॉ मनमोहन सिंह से मिलकर किसी एक पर सहमति बना ली है कांग्रेस पार्टी के सूत्रों के मुताबिक अब कोई भी अस्थायी अध्यक्ष नहीं होगा,बल्कि पूर्ण कालिक अध्यक्ष की तलाश कर ली गई है, पूर्ण कालिक अध्यक्ष के नाम पर श्रीमती प्रियंका गांधी का नाम सर्वोच्च पर है।
यू तो राहुल गांधी ये बात कई बार कह चुके हैं कि नेहरू गांधी परिवार का कोई अध्यक्ष नहीं होगा, लेकिन आज के जो हालात हैं उसके मुताबिक अगर कोई गांधी परिवार के बाहर का अध्यक्ष बनता है तो कांग्रेस में टूट का खतरा बढ़ जायेगा।
इसी खतरे को भांपते हुए कांग्रेस कोर कमेटी के सदस्यों ने श्रीमती प्रियंका गांधी को कांग्रेस पार्टी के कमान सौपने का मन बना लिया है कहा जा रहा है कि ऐसा एक रणनीति के तहत अंदरूनी तौर पर ये फैसला लिया गया है। प्रियंका गांधी को पूरे उत्तरप्रदेश के प्रभारी बनाया जाना इस बात का संकेत देता है, वर्तमान में प्रियंका गांधी उत्तरप्रदेश में अपना दौरा कर रही हैं तथा अपने दौरे के दौरान उत्तरप्रदेश की सरकार के खिलाफ गहरे कटाक्ष भी कर रही हैं इस बाबत कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता का कहना है कि प्रियंका के आने से भाजपा जैसी पार्टियों को चुनौती देना आसान हो जाएगा, भजापा की तर्ज पर प्रियंका गांधी 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुट गई हैं।राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि प्रियंका के अध्यक्ष बनने के बाद न केवल हतास और निराश कांग्रेसियों में केवल एक नई ऊर्जा मिलेगी बल्कि कांग्रेस पहले के ही तरह मजबूत होकर निकलेगी। अब देखना यह है कि राहुल की जगह पर प्रियंका गांधी का नेतृत्व कांग्रेस पार्टी को कितनी उचाईयों पर ले जाती है।

whatsapp group
Related news