मुंगेली : दिव्यांग महिला को प्रदान किया गया निःशुल्क बैटरी चलित ट्राइसाइकिल
महिला के चेहरे में आई खुशी की लहर
कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार के निर्देशानुसार दिव्यांगजनों को दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में लोरमी विकासखण्ड के ग्राम जमुनाही निवासी दिव्यांग महिला राजकुमारी मरावी को निःशुल्क बैटरी चलित ट्राइसाइकिल प्रदान की गई। समाज कल्याण विभाग के उपसंचालक श्री नदीम काजी ने बताया कि हितग्राही श्रीमती मरावी द्वारा सब्जी व्यवसाय किया जाता है, किंतु आवेदिका 80 प्रतिशत अस्थिबाधित दिव्यांगता से ग्रस्त होने के कारण उन्हें दैनिक आवागमन एवं कार्य में गंभीर कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था।
इस दौरान उन्हें शासन की योजना के अंतर्गत बैटरी चलित ट्राइसाइकिल की जानकारी मिली, जिसके पश्चात उन्होंने समाज कल्याण विभाग, मुंगेली में ट्रायसायकल हेतु आवेदन प्रस्तुत किया। विभाग द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी औपचारिकताएं पूर्ण कर निःशुल्क बैटरी चालित ट्राइसाइकिल प्रदान की गई। ट्राइसाइकिल मिलने से आवेदिका को आवागमन में सुविधा मिली है तथा वे अपने दैनिक कार्य अधिक सहजता से कर पा रही हैं। इससे राजकुमारी के चेहरे में खुशी की लहर आ गई है। इस सहायता के लिए आवेदिका ने शासन-प्रशासन सहित संबंधित अधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
Aaj ka din 












