रायपुर। छत्तीसगढ़ के पर्यटन, संस्कृति, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री राजेश अग्रवाल ने सोमवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय 'कुशाभाऊ ठाकरे परिसर' स्थित 'सहयोग केंद्र' में कार्यकर्ताओं से भेंट की। इस दौरान उन्होंने प्रदेशभर से आए 125 से अधिक पार्टी कार्यकर्ताओं की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना और उनके सुझावों पर चर्चा की।
मंत्री राजेश अग्रवाल ने बेहद संवेदनशीलता के साथ प्रत्येक कार्यकर्ता की बात सुनी और संबंधित समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश महामंत्री डॉ. नवीन मार्कण्डेय और सहयोग केंद्र प्रभारी सच्चिदानंद उपासने भी उपस्थित रहे।
कल सहयोग केंद्र में रहेंगे उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन
सहयोग केंद्र की नियमित कार्यप्रणाली के तहत, आगामी मंगलवार, 23 जून को प्रदेश के श्रम एवं उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन सहयोग केंद्र में उपस्थित रहेंगे। वे आम नागरिकों और पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर उनकी समस्याओं के समाधान की दिशा में कार्य करेंगे।


पाठकों की टिप्पणियां 0