सरकारी पॉलीटेक्निक चिरमिरी में डिप्लोमा प्रवेश प्रक्रिया शुरू, विद्यार्थियों के लिए सुनहरा अवसर,

सरकारी पॉलीटेक्निक चिरमिरी में डिप्लोमा प्रवेश प्रक्रिया शुरू, विद्यार्थियों के लिए सुनहरा अवसर,

मनेंद्रगढ़ । शासकीय पॉलीटेक्निक चिरमिरी में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। संस्थान द्वारा जारी सूचना के अनुसार इच्छुक अभ्यर्थी https://cgdte.admissions.nic.in एवं https://dte.cg.gov.in/#/ पर जाकर ऑनलाइन पंजीयन कर सकते हैं। प्रवेश प्रक्रिया को सरल और सुगम बनाने के लिए संस्थान में सुविधा केंद्र भी स्थापित किया गया है, जहां विद्यार्थी उपस्थित होकर पंजीयन संबंधी सहायता प्राप्त कर सकते हैं।

     इस वर्ष प्रथम सेमेस्टर में सिविल इंजीनियरिंग, माइनिंग इंजीनियरिंग एवं मैकेनिकल इंजीनियरिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश दिया जाएगा। प्रथम चरण के लिए पंजीयन 11 जून से 15 जून 2026 तक तथा प्रवेश प्रक्रिया 20 जून से 24 जून 2026 तक चलेगी। द्वितीय चरण का पंजीयन 26 जून से 30 जून 2026 तक एवं प्रवेश 04 जुलाई से 09 जुलाई 2026 तक होगा। वहीं तृतीय चरण का पंजीयन 11 जुलाई से 16 जुलाई 2026 तक तथा संस्था स्तर पर काउंसलिंग एवं स्पॉट एडमिशन 18 जुलाई से 22 जुलाई 2026 तक आयोजित किया जाएगा।

    संस्थान प्रशासन ने बताया कि पात्र विद्यार्थियों को शासन द्वारा संचालित विभिन्न छात्रवृत्ति योजनाओं का लाभ भी प्रदान किया जाएगा। साथ ही बालक छात्रावास की सुविधा उपलब्ध है, जिससे दूरस्थ क्षेत्रों के विद्यार्थियों को विशेष लाभ मिलेगा। अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 9641124873, 9009059197, 7067373499 तथा ईमेल principalchirmiri@gmail.com पर संपर्क किया जा सकता है। 

     संस्थान ने जिले एवं आसपास के विद्यार्थियों से समय पर पंजीयन कर तकनीकी शिक्षा के अवसर का लाभ उठाने की अपील किया गया है।