बजट सत्र का 14वां दिन, आज सदन में गरमाएगा माहौल, प्रश्नकाल के दौरान उठेगा ये मुद्दा
छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र का आज 14वां दिन हैं. सदन की कार्यवाही सुबह 11 बजे प्रश्नकाल से शुरू होगी. विभिन्न विभागों से जुड़े अहम नियम और अधिसूचनाएं पटल पर रखी जाएंगी.
वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी परफॉर्मेंस बजट सहित अहम दस्तावेज प्रस्तुत करेंगे. छत्तीसगढ़ पेंशन निधि और ग्रोथ-स्टेबिलिटी फंड नियम 2026 भी रखे जाएंगे. सार्वजनिक वितरण प्रणाली और योजनाओं में अनियमितता पर ध्यानाकर्षण लाया जाएगा. केंद्र की SASCI योजना की राशि खर्च पर भी मुद्दा उठेगा. लोक लेखा समिति सहित कई समितियों की रिपोर्ट सदन में पेश होगी. कई विधायकों द्वारा स्कूल, स्वास्थ्य केंद्र और सड़क निर्माण से जुड़ी याचिकाएं प्रस्तुत की जाएगी. वहीं धर्म स्वतंत्रता विधेयक 2026 सहित अन्य संशोधन विधेयकों पर चर्चा और पारित करने की तैयारी भी है.
Aaj ka din 












