स्वामी आत्मानंद स्कूल चिरमिरी में विकासखंड स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी सम्पन्न

स्वामी आत्मानंद स्कूल चिरमिरी में विकासखंड स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी सम्पन्न

चिरमिरी :विकासखंड स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी विकास खण्ड खण्डगवा का सफल आयोजन स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय चिरमिरी में सम्पन्न हुआ । जिसमें विभिन्न विद्यालय के विधार्थियों ने बड़े उत्साह के साथ भाग लिया। 

     यह प्रतियोगिता विज्ञान के प्रति अन्वेषण कौशल विकसित करने एवं विज्ञान के प्रति रुचि को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित की गई थी। इस कार्यक्रम में दो प्रमुख प्रतियोगिताएँ शामिल थीं—विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी और विज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता।    

      विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता में सात अलग-अलग उपकथानकों पर आधारित मॉडल प्रस्तुत किए गए, जिसमें छात्रों ने विज्ञान और तकनीक के विविध पहलुओं को रोचक ढंग से प्रदर्शित किया। वहीं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता ने छात्रों के वैज्ञानिक ज्ञान और समझ को परखा गया ।

      इस आयोजन में बलविंदर सिंह बीईओ खड़गवां, विजय पाण्डेय एबीओ खड़गवां, ए. के. नाग प्राचार्य, डा. डी. के. उपाध्याय प्राचार्य एवं विभिन्न विधालय के शिक्षक, शिक्षिकाए उपस्थित थे । 

      सभी सफल प्रतिभागी अपने-अपने माडल्स का प्रदर्शन जिला स्तरीय आयोजन में करेंगे।