नशा मुक्ति अभियान एवं संगीन अपराधों में उत्कृष्ट कार्यवाही पर स्वास्थ्य मंत्री के हाथों बंसल न्यूज़ ने थाना प्रभारी चिरमिरी विजय सिंह को किया सम्मानित,
चिरमिरी । जिले में कानून व्यवस्था सुदृढ़ करने, नशा एवं सूखा नशा के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्यवाही करने तथा संगीन अपराधों के त्वरित खुलासे में उल्लेखनीय योगदान देने वाले थाना प्रभारी चिरमिरी निरीक्षक विजय सिंह को बंसल न्यूज़ द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के हाथों सम्मानित किया गया।
बंसल न्यूज़ द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में थाना प्रभारी विजय सिंह को मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें चिरमिरी क्षेत्र में लगातार चलाए जा रहे नशा मुक्ति अभियान, सूखा नशा कारोबारियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही तथा चर्चित “निर्भया-2” जैसे संवेदनशील मामले में अंबिकापुर पहुंचकर आरोपी की गिरफ्तारी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए प्रदान किया गया।
कार्यक्रम में प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री की विशेष उपस्थिति रही। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी ने थाना प्रभारी विजय सिंह के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि पुलिस द्वारा समाजहित में किए जा रहे ऐसे कार्य युवाओं और आम नागरिकों के लिए प्रेरणादायी हैं। उन्होंने नशा मुक्त समाज के निर्माण में पुलिस की सक्रिय भूमिका को महत्वपूर्ण बताया।
ज्ञात हो कि थाना चिरमिरी पुलिस द्वारा क्षेत्र में अवैध गतिविधियों, सूखा नशा कारोबारियों एवं असामाजिक तत्वों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाकर प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। पुलिस की सक्रियता से क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था मजबूत हुई है तथा आमजन में सुरक्षा का वातावरण बना है।
स्वास्थ्य मंत्री के हाथों मिले इस सम्मान से चिरमिरी पुलिस सहित पूरे जिले में हर्ष का वातावरण है। स्थानीय नागरिकों एवं जन प्रतिनिधियों ने इसे चिरमिरी पुलिस की उत्कृष्ट कार्यशैली एवं जनसेवा के प्रति समर्पण का सम्मान बताया है
Aaj ka din